जयपुर में नि:शुल्क जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न
रामजीदास मोदानी फाउण्डेशन जयपुर एवं भगवान महावीर कैसर हॉस्पिटल, जयपुर के द्वारा 3 अगस्त, 2025 रविवार को नि:शुल्क जाँच एवं जागरूकता शिविर भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल, जयपुर में लगाया गया। इसमें महिलाओं के लिये मैमोग्राफी, पेपस्मीयर टेस्ट एवं B.P.- Suger - CBC एवम पुरुषों के लिये PSA की नि:शुल्क जाँच की गई। इस कैम्प में 100 महिलाओं व पुरुषों ने लाभ उठाया।
सवाईकल कैंसर टीकाकरण अभियान के अन्र्तगत Cervavac Serum (Indian) एवं Gardisil-4 M.SD. (Imported) एवं Gardasil - 9 M.SD (Imported) के टीके किफायती दरों पर लगाये गये। सुबह 9 बजे से 1 बजे तक कैम्प चला इसमें करीब 321 युवतियों के 9 साल से 26 वर्ष तक की युवतियों के टीके लगाये गये। एक लड़के को भी टीका लगाया गया।
प्रथम टीकाकरण कैम्प 25 मई को लगाया गया उसने 65 युवतियों के टीके लगाये गये थे। यह द्वितीय कैम्प है अगला कैम्प 2 माह बाद लगाया जावेगा। 9 साल से 14 वर्ष की युवतियों के अभी टीका लगाया गया। दूसरा 6 माह बाद टीका लगाया जावेगा। 15 वर्ष से 26 वर्ष तक की युवतियों के एक अभी टीका लगा गया। दूसरा 2 माह बाद लगाया जायेगा एवं तीसरा टीका 6 माह बाद लगाया जाऐेगा।
रामजीदास मोदानी फाउण्डेशन नरायना-जयपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण मोदानी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शिविर में राज-के सोमानी, लक्ष्मीनारायण मोदानी, 121 फाईनेन्स के सी.ई.ओ. डॉ. रवि मोदानी, रमेशचन्द्र माहेश्वरी, राजेन्द्र तिवाड़ी, अनुराग मोदानी, राधेश्याम काबरा, श्रीमती पुष्पकान्ता मोदानी, श्रीमती उमा सोमानी, श्रीमती संजना फलोड़, विष्णु असावा, विनोद जैन अस्पताल की ओर से मार्केटिंग प्रमुख श्रीमती करूणा शर्मा, संजीव कुमार, डॉ. निधि गोयल, डॉ. यशवर्धन एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग उल्लेखनीय रहा। वैक्सीनेशन अभियान में अभिभावकों, बालिकाओं का उत्साह ने इसे गर्भाशय कैन्सर मुक्ति का एक उत्सव बना दिया।
Latest News