श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई द्वारा धमौली कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई का सावन के पावन महीने में धमौली कार्यक्रम दिनांक 1/८/२५ को दोपहर 2 से 6 बजे तक श्री माहेश्वरी भवन के प्रांगण में शानदार तरीके से संपन्न हुआ जिसमें सभी ने ख़ूब आनंद लिया। कार्यक्रम में 190 सदस्यों सहित पूर्व अध्यक्षा श्रीमति कान्ता भट्टड़, श्रीमति पुष्पा मूंदड़ा, श्रीमति बीना मूंदड़ा, श्रीमति सुनीता डागा, श्रीमति शिवानी मूंदड़ा एवं श्रीमति प्रेमलता टावरी भी सम्मिलित हुईं। सभी बहनों के उत्साह और उमंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पारंपरिक राजस्थानी परिधान में सभी महिलाओं बेहद खूबसूरत लग रही थी। नृत्य और खेलो के बाद सभी को तंबोला खिलाया गया। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अन्त में महिला मंडल द्वारा सभी स्पॉन्सरस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Latest News