काचीगुडा में सामाजिक एवं पारिवारिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन आध्यात्मिक प्रशिक्षक अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की कार्यकारिणी सदस्य मुख्य वक्ता एवं संवादकर्ता रमेश परतानी ने कहा कि कुछ ज्ञान सीखने से पूर्व संकल्प प्रार्थना करनी चाहिए। इससे बहुत लाभ मिलता है। उन्होंने आज के विषय क्रिएटिंग ए जीनियस माहेश्वरी जेम नेक्स्ट पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अभिभावकों को यह समझने की बेहद आवश्यकता है कि उनकी संतान कौन सी उम्र में पढ़ाई और वास्तविक दुनिया को समझने के काबिल हो सकता है। वैसे तो हर बच्चा अपने आप में जीनियस है औैर किसी की किसी से कोई तुलना नहीं की जा सकती है, लेकिन उचित उम्र में उन्हें सही दिशा-निर्देश मिले तो वे जल्दी नए चीजों, आदतों या माहौल को सीख पाएंगे। उन्होंने कौशल्य जीनियस किड प्रोग्राम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 15 वर्ष तक बच्चों के लिए है। बच्चें 6 माह से बहुत सारी बातों को समझने के लिए मानसिक रुप से तैयार हो जाते है। इसलिए ये समय मानसिक वृद्धि के लिए सुनहरा समय है। उन्होंने आगे नई पीढी की सोच पर कहा कि युवाओं को लगता है कि संस्कार उनके पांव की बेडिय़ा है, जबकि ऐसा नहीं है, वे संस्कारयुक्त होकर भी अपना करियर बना सकती है और कामयाबी हासिल कर सकती है।
अवसर पर संस्कृति एवं संस्कार सुखी परिवार के आधार (छोटे-छोटे सूत्र) पर मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध उद्योजक एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की कार्यकारिणी सदस्य भगवती देवी बल्दवा अपने विचार रखते हुए कहा कि जीवन के पथ में जिन लोगों ने भी सहयोग दिया, उसका आभार जताए। अपने समाज, परिवार और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहे। आगे उन्होंने कहा कि किशोर-किशोरियों की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे दूसरों की सुनना नहीं चाहिए। इसके समाधान के लिए जरुरी है कि सबसे पहले अभिभावक अपना जीवन आदर्श बनाए, क्योंकि बच्चे वहीं सीखते और करते है, जो माता-पिता करते हैं। वर्तमान की स्थिति विचलित करने वाली है। जब नारिया ही पतन की ओर जाएंगी तो संस्कृति का क्या होगा। युवतिया किसी के बहकावे में न जाए, बल्कि धैर्य और अपनी सूझ-बूझ का उपयोग करे। महिलाओं को अपना चरित्र, योग्यता, कुशलता और शालीनता दिखानी है। युवतिया अपने चरित्र का ऐसे निर्माण करें कि कोई उन पर उंगली उठाने की हिम्मत नहीं कर पाए। आत्मनिर्भर बने क्योंकि, आज जमाना बराबरी का है।
इसके बाद प्रश्नोत्तरी राउंड का भी आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों ने सवालों के माध्यम से परिवार से जुड़ी समस्याओं को रखा, जिस पर भगवती देवी बल्दवा ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मंच संचालन सीए कन्हैयालाल राठी ने किया।
इससे पूर्व सुबह के सत्र में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मधुसूदन गाँधी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा में प्रशिक्षण समिति के कार्यकर्ता सतीश चरखा एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा में समन्वयक समिति के प्रवक्ता अनिल राठी ने मुख्य वक्ता के रुप में शामिल हुए। सत्र में मुख्य वक्ताओं ने व्यक्तित्व विकास, कार्यक्रम प्रबंधन और महासभा के प्रोटोकॉल पर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन (दक्षिणांचल) की मंत्राणी रेणु रमाकांत सारडा ने किया और बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति (दक्षिणांचल) अरुण कुमार भांगडिय़ा ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, महामंत्री सीए कन्हैयालाल राठी, कोषाध्यक्ष नारायण मालाणी, संगठन मंत्री मनोज सोमाणी, प्रचार मंत्री श्यामसुन्दर बियाणी, उपाध्यक्ष नारायणदास बंग, गोपाललाल बंग, गोपीकिशन लाहोटी, संयुक्त मंत्री संपत तोष्णीवाल, भरत जाजू, जनसंपर्क मंत्री श्यामसुन्दर लढ्ढा, कार्यालय मंत्री रवि कुमार राठी, पवन पल्लोड, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की निवर्तमान अध्यक्षा उर्मिला साबू, अध्यक्षा रजनी राठी, मंत्राणी मंजू लाहोटी, कोषाध्यक्ष संतोष मालपानी, संगठन मंत्री पायल राठी, प्रचार मंत्री इन्दिरा बजाज, अनसुया पंसारी, मोनिका सोमाणी, संतोष लाहोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदा सोनी, विष्णुकांता लोया, राजकुमार लोया, सीमा इन्नानी, सह-मंत्री आरती झंवर, निशा छापरवाल, उर्मिला डालिया, भारती करवा, सांस्कृतिक मंत्री श्रुति राठी, हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा के निर्वतमान अध्यक्ष गोपाल लाल बंग, अध्यक्ष भगवान पंसारी, महामंत्री राजेश मालपानी, कोषाध्यक्ष पंकज मणियार, प्रचार मंत्री महेश बंग, उपाध्यक्ष पवन मंत्री, वेणुगोपाल लोया, राजेश कुमार करवा, संयुक्त मंत्री राजेश बजाज, आनंद लखोटिया, आनंद राठी, कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा, शिवरतन बंग, हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष लता तोषणीवाल, मंत्राणी आरती असावा, कोषाध्यक्ष सुनीता नावंदर, संगठन मंत्राणी सीता मालपानी, प्रचार मंत्री मंजू पंसारी उपाध्यत्र आरती लढ्ढा, सविता राठी, सह-मंत्राणी स्नेहा बिन्नानी, बबिता बंग, सांस्कृतिक मंत्राणी ललिता मालानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य अपना सहयोग प्रदान किया।
Latest News