माहेश्वरी समाज ट्रांस हिंडन एरीया गाजियाबाद ने मनाया सातुड़ी तीज व कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
माहेश्वरी समाज ट्रांस हिंडन एरीया गाजियाबाद के तत्वावधान में 2.8.25 को इंदिरापुरम की आशियाना उपवन सोसाइटी के कम्यूनिटी हाल में सातुडी तीज व् जन्माष्ठमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के परिवारों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के गणमान्य वरिष्ठजनों के कर-कमलों से दीप प्रज्ज्वलन के संग श्री महेश वंदना एवं गणेश वन्दना से हुई। तत्पश्चात बच्चों द्वारा जन्माष्टमी पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी व तीज और श्रृंगार पर आधारित नृत्य व मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। फुलों से सुन्दर गहने बनाने की प्रतियोगिता में प्राची व प्रीति ने पुरुस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनीता मालपानी, प्रिया राठी, सुधा डागा, विनीता शारदा, शीतल बिहानी, मनीष राठी, हरीश काबरा आदि का विशेष योगदान रहा। प्रतिभागियों को श्री दीपक माहेश्वरी, श्री तरुण माहेश्वरी, श्री हर्षवर्धन कलानी, श्री अमित शारदा, श्री किशन बिहानी ने पुरस्कृत किया। बहुत से नये पधारे माहेश्वरी परिवारों के परिचय और जायकेदार व्यंजनों के साथ सातूड़ी तीज उत्सव का रंगारंग समापन हुआ।
Latest News