कोलकात्ता के राम गोपाल कोठारी दुनिया के शीर्ष पर मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय बने
90ए उत्तर में जमे हुए आर्टिक महासागर पर 42 किलोमीटर की यात्रा कर राम गोपाल कोठारी दुनिया के शीर्ष पर मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए। कोलकाता के रहने वाले मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे रामगोपाल ने बताया कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैंने अपनी पहली मैराथन पूरी कर ली। उन्होंने बताया कि हम 12 जुलाई को उत्तरी धू्रव पर पहुंचे और 13 जुलाई को मैंने खतरनाक परिस्थितियों में दौडऩे के लिए अपनी सीमा को चरम पर पहुंचा दिया। उल्लेखनीय है कि राम गोपाल कोठारी देश के एक ऐसे उत्साही यात्री हैं, जिनका जीवन भर का मिशन असाधारण चीजों की खोज करना रहा है। वे अब तक सातों महाद्वीपों के 69 देशों की यात्रा कर चुके हैं। अपनी यात्राओं के लिए फिट रहने के लिए उन्होंने इसके पहले 25 हाफ मैराथन भी पूरी की है। उनकी इस सफलता पर माहेश्वरी सभा के सभापति बुलाकी दास मीमानी व माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर के ट्रस्टी और मंत्री नरेंद्र बागड़ी सहित समाज के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
Latest News