माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर दिनांक 29 जुलाई 2025 मंगलवार प्रात: 9 बजे से लेकर 2 बजे तक स्थान डॉ. एच एन. शर्मा हॉस्पीटल कोतवाली के पास भरतपुर में आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर वी.एन.शर्मा के मार्गदर्शन में डॉ टीना माहेश्वरी सहित टीम ने रोगियों की निशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। माहेश्वरी समाज के संरक्षक मोहन लाल माहेश्वरी एवं जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने दीप-प्रज्जवलित कर शिविर प्रारम्भ किया। महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में फिजियोथेरेपी से संबंधित विभिन्न रोगियों को नवीनतम मशीनों द्वारा उपचार प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर डॉ वी. एन. शर्मा द्वारा बताया गया कि बरसात के मौसम में पुराने दर्द या पोस्ट ऑपरेटिव या ओस्टियोआर्थराइटिस में दर्द बढ़ जाता है ऐसे में हमें कुछ स्टिचिंग व्यायाम करने चाहिए तथा फिजियोथैरेपी लेनी चाहिए। इस अवसर पर वी.एन. शर्मा, टीना माहेश्वरी, सागर, सौरभ, सुमित को जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया और सभी का आभार प्रकट किया और समाज द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक से अधिक सेवा करने का विचार प्रकट किया जिससे कि जरुरतमंद लोगों को उपचार मिल सके इसी प्रकल्प के तहत माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय पिछले चार वर्षो से माहेश्वरी कुंज नीम दा गेट पर चलाया जा रहा है जिसमें हर शनिवार और रविवार को प्रात: साढ़े आठ से साढ़े ग्यारह बजे तक मात्र 20 रुपये पंजीकरण शुल्क लेकर दवाइयाँ निशुल्क प्रदान की जाती हैं। शिविर के सफल संचालन में माहेश्वरी समाज के संरक्षक श्री राजकिशोर माहेश्वरी, कृष्ण कुमार माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी ,ललित कुमार माहेश्वरी का विशेष योगदान रहा।
Latest News