वाराणसी मे दृष्टि बाधित बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी क्लब वाराणसी के तत्वाधान में दिनाक 27/7/25 को हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में पूर्वांचल के प्रथम नेत्रदाता स्वर्गीय जगदीश चितलांगिया की पुण्य स्मृति में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें क्रिकेट,भजन गायन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि का आयोजन हुआ। सुबह उनको नाश्ता (वडा पाव, मलाई गिलोरी, केला) करवाया गया व उसके बाद उनको जरूरत की वस्तुओं (तेल, साबुन, टूथ ब्रश, नमकीन, बिस्किट, चॉकलेट, चिप्स, शैंपू परफ्यूम, टाई, चौकोपाई, ड्रायफ्रूट, लस्सी, नेपकिन, सेव) का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से चितलांगिया परिवार, गोपाल दमानी, राजेश धुत, निखिल काबरा, सुरेश राठी, श्यामसुंदर राठी, रमेश साबू, श्रवण करवा, महेश झंवर, कृष्ण गोपाल चितलांगिया, ऋषि पटवारी, हरिओम धुत, नवनीत कोठारी, आर्यन दरक का सहयोग रहा।
कार्यक्रम सलाहकार राकेश दरक के नेतृत्व व राहुल कोठारी व सुमित साबू के संयोजन में कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन हुआ। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कविता मारू, मंत्री श्रीमती कुमुद चांडक, राम लाल चांडक, गोविन्द भरानी, रमेश काबरा, बृजेश चितलांगिया, पुरूषोतम जाजू, राजीव सोमानी, शुभम साबू, वत्सल-तान्या दुजारी, नटवर कोठारी, गौरव राठी, निखिलेश लढ़ा, निखिल काबरा, प्रवीर बजाज, सरोज भरानी, सुनीता दरक, प्रियंका राठी, आरती काबरा, बेबी मानवी कोठारी, प्रथम राठी, गतिक राठी सहित समाज के 50 लोगों की उपस्थिति रही। माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष जीतू चांडक, मंत्री अमित चांडक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News