माहेश्वरी महिला महिला गौरव उदयपुर की सखियों ने भजनों संग मनाया सावन उत्सव
माहेश्वरी महिला महिला गौरव उदयपुर की सखियों द्वारा सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षा आशा नरानीवाल ने बताया कि संरक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बॉगड के निर्देशन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान लहरिया पहनकर सावन के गीतों पर नृत्य किया और लोकगीतों की प्रस्तुतियों से समा बांधा। महोत्सव में हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत बनाए रखा। भगवान कृष्ण का झूला सजा कर महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में सावन के गीतों पर नृत्य किया। उन्होनें समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने के साथ ही महिलाओं में सामाजिक जागरुकता और सेवा के प्रति प्रोत्साहन देना है। इस अवसर पर महिलाएं एकजुट होकर त्यौंहार मनाती हैं और आपस में खुशियां बांटती है। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में महिलाएं विशेष रूप से झूला झूलती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। राज दीदी सुनीता ने हमें ध्यान शक्ति से बढ़ाए निस्वार्थ मातृ प्यार, विश्व एकता के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मंजू गाँधी, रेखा देवपुरा, कला, कौशल्या, निर्मला काबरा, प्राची, निम्मा, भावन सहित कई सदस्याएं मौजूद रही।
Latest News