बहादुरगढ़ में महारुद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न

हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की जिला सभा बहादुरगढ़ में श्रावण मास में माहेश्वरी भवन के प्रांगण में आराध्य देव भगवान महेश के निमित्त महारुद्राभिषेक उत्साह पूर्वक किया गया। भव्य कार्यक्रम में 40 से अधिक समाज जनों की उपस्थिति रही। 11 से अधिक जोड़ों ने सामुहिक भगवान उमा महेश का महारुद्राभिषेक पूजन विधि-विधान से किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ उपस्थित महानुभावों ने भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ चंदन तिलक, दीप प्रज्जवलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्वान पंडित श्री त्रिलोक चंद द्वारा विधि-विधान से पूजन सम्पन्न करवाया गया। महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमति कणक सोमानी व महिला संगठन की अन्य सदस्य बहनों के साथ पदाधिकारियों व सदस्यों व अन्य कार्यकताओं ने कार्यभार सम्भालते हुए पूरे आयोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से की। अंत में सभी ने प्रसाद का आनंद लिया

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन