रांची में आयोजित पूर्वांचल समागम 2025 - सहयोग-संतुलन-समाधान
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के पूर्वांचल के अंतर्गत झारखंड बिहार, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, उत्कल, असम पूर्वोत्तर, नेपाल चैप्टर का समागम रांची सभा के आतिथ्य में 5 एवं 6 जुलाई 2025 को हुआ। भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड की राजधानी प्रकृति एवं जलप्रपात के सौंदर्य से भरपूर रांची में यह समागम 50 वर्षों बाद हुआ। इस समागम में महासभापति श्री संदीप काबरा (ज़ूम माध्यम से), महामंत्री श्री अजय काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री श्याम सोनी, मुख्य अतिथि कोलकाता निवासी श्री कमल गांधी, महासभा अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या, पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्री कैलाश काबरा, संयुक्त सचिव श्री छीतरमल धूत, 6 प्रदेशों के अध्यक्ष/सचिव एवं उनके साथ महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य सहित अन्य कई सदस्य, राष्ट्रीय महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शोभा सादानी, झारखण्ड बिहार महिला अध्यक्षा श्रीमती निर्मला लड्डा, सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया, कोलकाता टाइम्स संपादक श्रीमती सीमा भट्टड़ सहित रांची सभा, महिला संगठन एवं युवा संगठन सदस्य उपस्थित रहे। स्वागताध्यक्ष रांची निवासी श्री शिव शंकर साबू थे। समागम के मुख्य संयोजक श्री अशोक साबू के दिशा निर्देश में रांची माहेश्वरी सभा, महिला संगठन, युवा संगठन, समाज के सभी सदस्य अपने कार्यभार को निभाते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में लगे।
समागम की भव्य शुरुआत भगवान महेश की प्रतिमा जिसे झारखंड बिहार प्रदेश सभा अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू एवं रांची सभा अध्यक्ष श्री किशन साबू ने संयुक्त रूप से शंख ध्वनि एवं भगवान महेश के जयकारे के साथ अपने सभी सदस्यों संग बड़े ही श्रद्धा और उल्लास से समागम सभागार में प्रवेश हुए एवं स्थापना की भगवान महेश की। सभी आगंतुकों का कुमकुम तिलक से स्वागत कर सभागार में प्रवेश दिलाया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का मंच संचालन दीपक मारू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत और झारखंडी नृत्य से हुआ, जिसने सभागार में उत्साह का संचार कर दिया। सभी अंचल/प्रदेशों से पधारे सभी प्रतिनिधियों का पारंपरिक जोहार दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया।
स्वागत भाषण रांची सभा अध्यक्ष श्री किशन साबू ने दिया, जिसके बाद कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक साबू ने इस वर्ष के समागम की थीम सहयोग, संतुलन एवं समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वागत अध्यक्ष श्री शिवशंकर साबू ने समाज में हो रहे अनावश्यक खर्चों, विशेषकर बेटियों के विवाह के संदर्भ में व्यवहारिक सुझाव दिए और व्यावहारिक सोच को प्रोत्साहित किया।
झारखंड-बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू ने देवघर में प्रस्तावित माहेश्वरी भवन निर्माण हेतु समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। अपनी भाषा और संस्कार के हो रहे छय पर चिंता प्रकट किया। पूर्वांचल संयुक्त मंत्री श्री छीतरमल धूत ने युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्री कैलाश काबरा ने पूर्वांचल के लिए एक सार्वजनिक ट्रस्ट की आवश्यकता पर बल दिया। सभी प्रदेशों में सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया। महासभा के अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या ने पूर्वांचल की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कार्यसमिति में ठोस सुझाव रखने का आश्वासन दिया। महामंत्री श्री अजय काबरा ने रांची सभा द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा और सामूहिक शस्त्र पूजन की सराहना करते हुए कहा कि हर घर में आत्मरक्षा हेतु एक शस्त्र होना चाहिए। रांची की अन्नपूर्णा सेवा 10/- में भरपेट भोजन कराकर पूरे देश में एक उदाहरण स्थापित कर रही है। मुख्य अतिथि श्री कमल गांधी ने समाज सेवा में राजनीति से दूरी बनाए रखने और समान व्यवहार की भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने महासभा पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर विचार साझा किए। सांय 4 बजे से महासभा के पदाधिकारियों के साथ सभी प्रदेशों के सदस्यों के साथ अलग अलग बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपने अपने प्रदेशों की समस्या निवारण हेतु रखी। सांय 6 बजे से एक नए प्रयोग के तहत पूर्वांचल की चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें विविध सामाजिक विषयों पर खुली चर्चा हुई। चौपाल संयोजक श्री विष्णु प्रकाश साहू एवं कार्यक्रम मुख्य संयोजक श्री अशोक साबू ने इस चौपाल का संचालन किया। सदस्यों ने मुक्त कंठ से विषयों पर चर्चा की। श्री अशोक साबू ने सदन में कहा की बातें कहीं से भी शुरू हो अंत मुस्कुराहट से होनी चाहिए। हमें इस दो दिवसीय अधिवेशन में इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
यह दो दिवसीय बैठक में ऐसा महसूस हुआ जैसे पूर्वांचल के 6 प्रदेश एक परिवार के जैसे हैं। जैसे परिवार के मुखिया सभी सदस्यों को आदेश कार्य निर्देश देते हैं उनसे बातें करते हैं कुछ ऐसा ही समापन बैठक में हुआ। आज के समापन की शुरूआत भगवान महेश को माल्यार्पण के साथ हुआ। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक साबू ने किया उन्होंने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री श्याम सोनी पूर्वांचल परिवार के मुखिया के रूप में मंच में आमंत्रित किया। फिर शुरू हुई मंच में सभी प्रदेश अध्यक्षों का आगमन। पूर्वांचल परिवार के मुख्य अभिभावक थे श्री श्याम सुंदर सोनी जिन्होंने आमंत्रित किया पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्री कैलाश काबरा, संयुक्त मंत्री श्री छित्तर मल धूत, नेपाल चैप्टर अध्यक्ष श्री बृजमोहन बाहेती, असम अध्यक्ष श्री बासु दमानी, उत्कल अध्यक्ष श्री सुशील कुमार राठी, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार लड्डा, कोलकाता अध्यक्ष श्री विनोद कुमार जाजू, झारखंड बिहार अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू को। सभी ने आसन ग्रहण किया फिर शुरू हुई सभी प्रदेशों की बातें सभी ने एक-एक करके अपने अपने प्रदेशों के सेवा प्रकल्प एवं समस्याओं के बारे में विचार रखें। देवघर में निर्मित माहेश्वरी भवन की विस्तृत जानकारी एलईडी स्क्रीन में दी गई जिसमें भवन में मिलने वाली हर एक सुविधाओं के बारे में दिखाया गया और बताया भी गया, साथ ही बताया गया इस निर्माण की कहानी कैसे इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ, किन की सहायता से यह प्रोजेक्ट साकार हुआ। आने वाले दिनों में यह भवन और भी अच्छा हो, विस्तार हो जिसके लिए फंड की जरूरत होती है आज की इस मीटिंग में उपस्थित सदस्यों ने अपनी इच्छा अनुसार भवन निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा भी की। अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के महासभापति संदीप काबरा ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से समागम का उद्बोधन किया। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के बारे में बताया उसकी सुविधाओं के बारे में भी बताया सभी को यह सुविधा प्राप्त हो उसके लिए उचित मार्गदर्शन भी किया। अंत मे समागम को सार्थक बनाने के लिए सभी साथियों को मंच में एक-एक करके आमंत्रित कर उनको भेट अभिनंदन स्वरूप दिया गया।
समागम की समाप्ति में रांची सभा से श्री विजय शंकर साबू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया एवं समापन में राष्ट्रीय गान गाया गया। यह दो दिवसीय पूर्वांचल समागम में आए हुए सभी प्रदेशों के पदाधिकारी सदस्यों ने रांची के अतिथ्य की खूब सराहना किया। पूर्वांचल समागम को सफल बनाने में रांची सभा पूर्वांचल समागम 2025 के कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र लखोटिया, रजिस्ट्रेशन संयोजक श्री सौरभ साबू एवं सहयोगी श्री हेमंत माहेश्वरी, श्रीमती वंदना मारू, श्रीमती सरल चितलांगिया, श्रीमती सरिता चितलांगिया, श्री हर्षित चितलांगिया, श्री उत्सव मंत्री, श्री अंकित काबरा, आवास संयोजक श्री प्रभात साबू, श्री अजय शंकर साबू, यातायात संयोजक श्री बसंत लखोटिया, श्री अनिल साबू, सभागार संयोजक श्री श्याम बिहानी, प्रचार एवं प्रिंटिंग संयोजक श्री अंकुर डागा, श्री आकाश चितलांगिया, श्री हेमंत माहेश्वरी, श्री मनीष मारू, कार्यालय एवं चिकित्सा श्री मनीष खटोड़, भोजन व्यवस्था श्री राजेश सोमानी, श्री अरविंद मुंदड़ा, प्रस्थान संयोजक श्री प्रकाश काबरा सहयोगी, श्री अमित मालपानी, श्री सुरेश सारडा, मीडिया प्रभारी श्रीमती रश्मि मालपानी, उद्घाटन सत्र मंच संचालन श्री दीपक मारु, सहयोगी श्री अंकुर डागा, श्रीमती सीमा मालपानी, श्रीमती पूनम राठी, पूर्वांचल की चौपाल संयोजक श्री विष्णु प्रकाश साबू, श्री अनिल साबू, रांची समाज के साथ सभा मंच संचालन श्री अशोक साबू, सहयोगी श्री दीपक मारु, श्रीमती कुमुद लखोटिया, श्रीमती रश्मि मालपानी, अन्न का सम्मान संयोजक श्री गोवर्धन प्रसाद भाला, सहयोगी श्री किशन साबू, श्री नरेंद्र लखोटिया, श्री महेंद्र चितलांगिया, श्री बसंत बियानी, श्री शंकर पेड़ीवाल, श्री निर्मल बोड़ा, श्री श्याम पेड़ीवाल, श्री अनिल लखोटिया, श्री विनय मंत्री, श्री हेमंत माहेश्वरी, प्रदेश प्रभारी श्री शिवकुमार बिड़ला (झारखंड बिहार प्रदेश) श्री विनीत साबू (कोलकाता प्रदेश), श्री संजय मालपानी (उत्कल प्रदेश), श्री राजा मुकेश मालपानी (असम एवं पश्चिम बंगाल), श्री कुंज बिहारी चितलांगिया (नेपाल प्रदेश) आदि ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया।
Latest News