माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर द्वारा नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन दिनांक 17 जून को कोतवाली चौराहा डॉ. एच एन शर्मा परिसर में हुआ। महामंत्री मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि शिविर का प्रारम्भ ओपी माहेश्वरी जिला अध्य्क्ष, संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी एवं वैश्य समाज के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनुराग गर्ग द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। माहेश्वरी मंडल समिति के पदाधिकारीयों द्वारा संस्था के चिकित्सकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया व पटका पहनाकर अभिनन्दन किया गया। शिविर में कल्याणं करोति संस्था मथुरा के डॉ एस के शर्मा, डॉ सोमवीर सिंह एवं सहयोगी सचिन शर्मा, योगेश शर्मा, लवेश शर्मा एवं अंकुर सिंह के द्वारा रोगियों की जाँच की गईं। शिविर में 147 रोगियों की जाँच की गईं और 31 रोगियों को ऑपरेशन हेतु मथुरा ले जाया गया। कल्याणं करोति संस्था द्वारा समाज के उपस्थित सदस्यों को भगवान की सुन्दर छवि युक्त चित्र पट भेंट किये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के महामंत्री मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष ललित कुमार के अलावा प्रहलाद, राधाबल्लभ, संजय, ईश्वर, दीपशिखा, रचना आदि उपस्थित थे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन