खुशबू भूतड़ा, सूरत ने बढाया समाज का गौरव
सूरत माहेश्वरी समाज की प्रतिभाशाली बेटी खुशबु भुतड़ा सुपुत्री मनोहरलाल भूतड़ा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 43 वीं रैंक प्राप्त कर समाज, शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सूरत जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष पवन कुमार बजाज, पुणा गांव माहेश्वरी सभा अध्यक्ष दीपक डागा, सचिव महेश पुंगलिया एवं भगवानदास राठी, श्याम मूंदड़ा, मेघराज सोनी, राजेश झंवर व समाज के गणमान्य बंधुओं ने उनके निवास पर जाकर उनका मोमेंटो, इंडोर प्लांट पौधा देकर सम्मानित किया। खुशबू की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News