लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा दिनांक 17 जुलाई 25 को गांव वजीरपुर अमापुर रोड पर स्थिति श्री ओम स्वामी जी के आश्रम में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें क्लब द्वारा 22 फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाया गया। राजकुमार जाखेटिया, मधू जाखेटिया ने माला, पटका एवं शाल उड़ाकर श्री ओम स्वामी जी का स्वागत किया। क्लब के सभी सदस्यों ने भी माला पहनकर स्वामी जी का स्वागत किया। श्री ओम स्वामी जी ने सभी सदस्यों का पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। चार्टर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने कहां कि वृक्षारोपण कार्यक्रम स्वामी जी के आश्रम पर इसलिए किया गया है कि यहाँ फलदार पौधे की देखरेख होगी। जॉन चेयरपर्सन अनुराग माहेश्वरी ने क्लब के कार्यों की जानकारी दी। संचालन ऐके सिह पुन्डीर ने किया। जलपान की व्यवस्था श्री ओम स्वामी के द्बारा की गई।
Latest News