जयपुर में महिलाओं ने चन्द्रयान 3 की सफल लेंडिंग पर खुशियाँ मनाई
जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत क्षेत्रीय महिला संगठन जोन-1 ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग की खुशी में अनोखा गांव में पिकनिक एवं लहरिया उत्सव मनाया। क्षेत्रीय महिला संगठन जोन-1 की अध्यक्ष उर्मिला लोहिया ने बताया कि इसमें लगभग 40 सखियों ने भाग लिया। मंत्री मम्मू साबू के अनुसार जिला अध्यक्ष उमा सोमानी, जिला सरक्षण उमा परवाल एवं जिला मंत्री सविता राठी को भी आमंत्रित किया गया था। सांस्कृतिक मंत्री अपला मूंदड़ा एवं प्रचार एवं संगठन मंत्री भारती मंत्री ने सभी को सावन के गानों पर आधारित हाउजी का गेम खिलाया। कोषाध्यक्ष कल्पना माहेश्वरी, संयुक्त मंत्री रितु बाहेती एवं रेणुका चितलांगिया ने सावन के गानों एवं मारवाड़ी गानों पर डांस का कोम्पिटीशन राउंड रखा। उपाध्यक्ष प्रेमलता सोमानी एवं सरोज परवाल ने सभी को अंताक्षरी खिलाई। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सभी ने स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया। सभी विजेताओं को पुरस्कार के रूप में पौधे वितरित किए गए।
Latest News
