माहेश्वरी समाज ब्यावर की चार प्रतिभाओं के सीए बनने पर छाया हर्ष और उल्लास

श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर समाज की चार प्रतिभाएं चार्टेड़ अकाउंटेंट बनी है। समाज की चार प्रतिभाओं के सीए बनने पर श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड नें हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं प्रेषित की। श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने बताया कि ब्यावर निवासी अन्वी तापडिय़ा पुत्री सीए मोहित तापडिय़ा, अक्षत काबरा पुत्र दीपक काबरा तथा निधी झंवर पुत्री हेमंत झंवर और इशिता नवाल पुत्री कमल नवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए बने है। समाज की चारों प्रतिभाओं के सीए बनने पर अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू, मंत्री मनीष दरक सहित समस्त कार्यकारिणी एवं समाज सदस्यों ने चारों प्रतिभाओं तथा अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन