माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी द्वारा मिशन IAS100 के तहत जन जागरण कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी द्वारा आयोजित मिशन IAS100, जो कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा का एक राष्ट्रीय स्तर का मिशन है। जिसके तहत एक जन जागरण कार्यक्रम गुवाहाटी में आयोजित किया गया जिसमें माहेश्वरी समाज परिवार के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई मिशन IAS 100 के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री कृष्ण प्रसाद दरक की अगुवाई में किया गया। सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजन और प्रार्थना सभागार में उपस्थित सभी समाज बंधुओ द्वारा सामूहिक रूप से की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वांचल श्री कैलाश  काबरा, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री बसु दम्मानी, सचिव राजकुमार सोमानी, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, सचिव सुरेंद्र लाहोटी, आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानदास दम्मानी, माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्षा वर्षा सोमानी, सचिव पुष्पा सोनी, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष शिव रतन सोनी, सचिव राघव बाहेती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे श्री अंकुर लाहोटी IIS  मुख्यालय असम दूरदर्शन एवं श्रीमती पावनी लाहोटी IIS प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो मुख्यालय हेड गुवाहाटी ने सभाघर में बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुति देते हुए यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करनी चाहिए व अपने खुद के अनुभव सभी से साझा किए और कहा समाज में ज्यादा से ज्यादा बच्चे यूपीएससी की तैयारी करें और देश सेवा में अपना कैरियर चुने। इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में सिविल न्यायाधीश कार्बी आंगलांग सुश्री खुशबू दम्मानी ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थी एवं अभिवाभको को judicial services की परीक्षा की तैयारी और परीक्षा की जानकारी सभाघर में दी और अपने निजी अनुभव समाज में बताए ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी समाज का नाम रोशन कर सके। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नोत्तर का बहुत ही सुंदर तरीके से सभी विषयों पर विद्वान वक्तायो द्वारा दिया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजक रोहित बिहानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन