माहेश्वरी समाज अमरोहा द्वारा त्रिदिवसिय महेश नवमी पर्व का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी वशोत्पत्ति के 5158 वे वर्ष मे त्रिदिवसिय महेश नवमी पर्व 7 जून 2025 की रात्रि मे जे एस हिन्दू डिग्री कॉलेज के प्रांगण मे अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। माहेश्वरी समाज अमरोहा के सभी परिवारों की तीन सौ से अधिक सदस्यों की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता का द्योतक रही। मुख्य अतिथि श्री सचिन माहेश्वरी कुलपति गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी व उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका माहेश्वरी, अलीगढ़ से पधारे माहेश्वरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश मोहता व योगेश माहेश्वरी संयोजक अखिल भारतीय माहेश्वरी सम्पर्क पत्रिका के सानिध्य में व श्री राहुल चांडक के संचालन मे भगवान शिव के माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित महेश वंदना डांडिया नृत्य की दिव्य मनमोहक भाव-भंगिमाओं द्वारा प्रस्तुति अद्वितीय थी। सभागार में सभी में अपने अपने स्थानों पर खड़े होकर भगवान शिव की स्तुति कर आह्वान किया। युवा मंच द्वारा आपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगे के प्रति देश भक्ति से ओतप्रोत एक नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री सचिन माहेश्वरी का प्रभावशाली जीवन परिचय अमरोहा समाज के अध्यक्ष श्री संजीव माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत किया गया व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया।
डॉ. सचिन माहेश्वरी ने अपने आशीर्वचन द्वारा अमरोहा माहेश्वरी समाज की सराहना की गई। आपने समाज से अनुमोदित कॉलेज प्रारंभ करने का आह्वान किया गया। गंगा यमुना के इस प्रदेश को स्वच्छ रखने की अपील की व युवाओं को स्वरोजगार के लिये प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात महिला मंडल की सदस्यों द्वारा एक नृत्य नाटिका के माध्यम से वर्तमान में शादी विवाह पर फिजूलखर्ची पर कटाक्ष किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा अपने कॉस्ट्यूम स्टाइलिंग व कॉर्डिनेशन से अभिनय में मील का पत्थर स्थापित किया। सभागार करतल ध्वनि से गुंजायमान था।
तत्पश्चात वाद विवाद प्रतियोगिता, शिव तांडव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी अभिभूत थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश मोहता द्वारा समाज को दिशा निर्देशित किया गया व महिलाओं बच्चों को फॉस्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, मोबाइल के अति उपयोग से दूर रहने का अनुरोध किया। माहेश्वरी समाज की वंश वृद्धि का संकल्प दिलवाया व समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की गई व बच्चों की शिक्षा व स्वरोजगार पर एक सेमिनार करने का प्रस्ताव रखा।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज में चल वैजयन्ती प्रदान की गयी। बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल कूद, एड्यूकेशनल आपरेशन सिंदूर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को सुंदर उपयोगी व प्लास्टिक रहित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संरक्षक श्री दिवेश चंद बाहेती द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। सभी आगंतुकों ने प्रारंभ में अल्पाहार व सुस्वादु रात्रि महेश भोज ग्रहण किया। महामंत्री राहुल लढ्ढा, रवि लढ्ढा, वरूण मूंदड़ा, हर्ष माहेश्वरी, नवदीप काबरा, रिभु माहेश्वरी, विनय लाखौटी, प्रदीप धूत, राजेन्द्र लाखौटी, आलोक लढ्ढा, विकास मूंदड़ा, शिखा खटौड़, निधि धूत, विनिता लाखौटी, वर्षा काबरा, शिवानी खटौड़, रश्मि धूत, रीता धूत, कविता लढ्ढा, मधु बाहेती, पारू चांडक, ज्योति मूंदड़ा आदि उपस्थित रहे।
Latest News