अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद कमिटी की मीटिंग का आयोजन सम्पन्न
अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद कमिटी की मीटिंग रखी गई जिसमें सामाजिक पुस्तिका सूचना प्रथम बार युगल फोटो परिचय के साथ ढ्ढरूष्टष्ट अहमदाबाद, पूरे गुजरात में निवासरत माहेश्वरी समाज (मेवाड़ संभाग) के लिए एक विशेष सामाजिक पुस्तिका एवं मोबाइल ऐप प्रकाशित करने जा रहा है। यह पुस्तिका गुजरात के सभी माहेश्वरी परिवारों (मेवाड़ संभाग) की विस्तृत जानकारी का संग्रह होगी। इसमें युगल तस्वीर, नाम, पता, संपर्क नंबर, व्यवसाय और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। साथ ही, गुजरात के सभी अविवाहित और विवाह योग्य माहेश्वरी युवक-युवतियों के फोटो सहित विस्तृत परिचय भी इसमें सम्मिलित किए जाएंगे। यह जानकारी अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अध्यक्ष रितु मुकेश कोठारी अहमदाबाद (गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष) ने प्रदान की।
Latest News