माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
माहेश्वरी मण्डल भायन्दर व भायंदर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त प्रयास से महेश नवमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महेश नवमी के उपलक्ष्य पर बुधवार दिनांक 4 जून 2025 को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा बालाजी नगर भायन्दर पश्चिम से सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई जो दोपहर 12 बजे राधेश्याम डोम भायन्दर पश्चिम कथा स्थल पर समापन हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज व महाराणा प्रताप की प्रतिकृति में 2 युवक घोड़े पर सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। बैंड बाजा की धुन के साथ सैंकड़ो की तादाद में बाईक सवार, उसके पीछे श्री शिव दरबार में समाज के बाल कलाकार शिवजी, पार्वतीजी, कार्तिकेयजी, गणेशजी की झाँकी का रथ, फिर डीजे जो सनातन हिंदू धर्म की रक्षा का हुआ उद्घोष करते हुए, उसके बाद श्री राम दरबार में समाज के बाल कलाकार रामजी, सीताजी, लक्ष्मणजी, हनुमानजी की झाँकी का रथ उसके पश्चात युवासन्त श्रद्धेय अनंतश्री 1008 डॉ. गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज का रथ चल रहा था। अत्यधिक बारिश होने की वजह से भी समाज बंधुओं का उत्साह कम नहीं भारी संख्या अपनी उपस्थिति इस शोभायात्रा में दर्ज करवायी। कार्यक्रम के पश्चात सभी समाज बंधुओ के लिये महाप्रसाद रखा गया था। इस शोभायात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष तौर से मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा, सचिव नारायण तोषनीवाल, भायन्दर जिला के अध्यक्ष महेश भूतड़ा, सचिव पवन सारड़ा, महिला समिति के सदस्यों का प्रमुख सहयोग रहा। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था रखी गयी थी।
महेश नवमी के उपलक्ष्य पर भक्तमाल कथा का विशेष 5 दिवसीय आयोजन रखा गया था। यह कथा दिनांक 4 जून से 8 जून 2025 तक जिसका समय दोपहर 3.00 बजे से प्रभु तक राधेश्याम डोम, अमृतवाणी रोड़, भायन्दर पश्चिम आयोजित की गई। व्यासपीठ पर आसीन युवासन्त श्रद्धेय अनंतश्री 1008 डॉ. गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज अपनी रसमयी वाणी से 5 दिवसीय आयोजित भक्तमाल कथा का रसपान भक्तों को करवाया गया। इस कथा के मुख्य यजमान नंदलाल मदनलाल भूतड़ा है, इस कथा के दैनिक यजमान के रूप में श्री हरिप्रसाद विष्णुगोपाल असावा, श्री विठ्ठल नावंधर, श्री नन्दकिशोर सुशीला देवी मूंदड़ा, श्री गोपाल अंकित राठी श्री मांगीलाल मूंदड़ा, श्री नटवरलाल उमेश कुमार डागा, श्री हरिकिशन सुरेश दरक, श्रीमती मैनादेवी बालकिशन तोषनीवाल, श्री सुरेश रवि बंग, प्रचार प्रसार यजमान श्री शिवकुमार सन्दीप बागड़ी, जल सेवा यजमान श्री किशनगोपाल शोभा सारड़ा थे। इस कथा की सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष श्री नटवर डागा, सचिव श्री नारायण तोषनीवाल व कोषाध्यक्ष श्री सुरेश दरक का योगदान रहा है।
माहेश्वरी मण्डल भायन्दर के अध्यक्ष श्री नटवर डागा ने बताया की महेशनवमी के उपलक्ष्य पर निर्जला एकादशी पावन दिवस पर मण्डल द्वारा तुलसी अर्चना का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से राधेश्याम डोम, भायन्दर (पश्चिम) में आयोजित किया गया। युवासन्त श्रद्धेय अनंतश्री 1008 डॉ. गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज के साथीगणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के माध्यम से 1008 नामों को स्मरण करते हुए तुलसी अर्चना का आयोजन रखा गया जिसमें 125 समाजबंधुओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम के पश्चात सभी को तुलसी के पौधे का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू मालपानी, सुधा काकानी, पुरषोत्तम दरक सहित समाज परिवार के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। मण्डल सचिव श्री नारायण तोषनीवाल ने बताया की युवासन्त श्रद्धेय अनंतश्री 1008 डॉ. गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज ने एकादशी के दिन दोपहर में श्री भक्तमाल कथा में प्रवचन देते हुए कहा की तुलसी अर्चना का सुबह जो कार्यक्रम हुआ उसके बारे में बताया की ठाकुरजी का ही अनुग्रह है की हम उसमें उपविष्ट होकर ठाकुरजी की सेवा करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है यह ठाकुरजी ही करा रहे हैं जिन-जिन को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ निश्चित रूप से उनके जन्म-जन्मांतर व कल्प-कल्पांतर युग-युगांतर की साधना का ही परिणाम जो इस आयोजन में सम्मिलित हुए।
माहेश्वरी मण्डल भायन्दर के द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य पर रविवार दिनांक 08/06/25 को श्री माहेश्वरी भवन भायन्दर (प.) में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ गीताजी के नित्य पठनीय 5 श्लोक के साथ की गई जिसमें मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा, सचिव नारायण तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश दरक सहित मण्डल कार्यकारिणी, महिला समिति व युवा समिति व समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक निरन्तर चला। यह रक्तदान शिविर SBTC की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। सुबह से ही रक्तदानदाताओं की रक्त देने के लिये भीड़ उमड़ पड़ी और दूसरों को प्रेरित करने के लिये सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाकर सोसियल प्लेटफॉर्म व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम व फेसबुक के माध्यम से फोटो को अपलोड करके रक्तदान के प्रति लोगों को संदेश देने की पुरजोर कोशिश की जो सराहनीय कार्य है। इस रक्तदान शिविर में मात्र 5 घण्टे में लगभग 140 लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया 23 फॉर्म निरस्त हो गये 117 लोगों ने रक्तदान किया जो की मानव जीवन बचाने के लिये बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। SBTC टीम की प्रमुख प्रतिभा पड़तारे ने माहेश्वरी मण्डल भायन्दर के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन करने पर मण्डल को मोमेंटो प्रदान करके सम्मान किया गया। इस मेघा रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए विशेष तौर से शरद बजाज, इन्दर दरगड़, धरमचन्द माहेश्वरी, देवप्रकाश झंवर व स्क्चञ्जष्ट की पूरी टीम सहित समाज के कार्यकर्तोओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।
माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य पर 10 दिवसीय शाश्वत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष श्री नटवर डागा ने बताया की पहला सुख निरोगी काया उसको ध्यान में रखते हुए युवा संत 1008 डॉ. श्री गुणप्रकाशजी चैतन्य महाराज के परम् शिष्य स्वामी श्री भक्तिप्रकाशजी महाराज के द्वारा शाश्वत चिकित्सा पद्धति से उपचार किया गया। मण्डल सचिव नारायण तोषनीवाल ने बताया की इस चिकित्सा का लाभ 1000 से अधिक लोगों ने लिया है। यह चिकित्सा शिविर 15 जून 2025 को समापन किया गया।
Latest News