माहेश्वरी सेवा समिति, वलसाड के चुनाव सम्पन्न
वलसाड जिला एवं दमण व सिलवासा, वापी क्षेत्र की माहेश्वरी सेवा समिति की वार्षिक सामान्य सभा महेश भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष गिरिराज लढ्ढा, मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत मूंदड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी, सचिव अशोक काबरा, सह सचिव सुरेश असावा, अर्थ मंत्री अभिषेक तापडिय़ा, संगठन मंत्री अनिल समदानी, विनीत मूंदड़ा ने पिछले वर्षों में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
माहेश्वरी सेवा समिति के प्रमुख कार्य
शैक्षणिक सेवा - कापरड़ा जिले के 125 स्कूलों में नोटबुक एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण।
जल सेवा - उमरगांव, दमन, वापी रेलवे स्टेशन पर वॉटर हट की व्यवस्था।
महेश भवन - समाज के सभी लोगों के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों हेतु उपलब्ध।
समिति का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से हर वर्ग तक पहुंचना और सद्भावना को बढ़ावा देना है।
Latest News