माहेश्वरी क्लब, वाराणसी ने नेत्रहीन बच्चों में जूते वितरित किये
यह बात शाश्वत सत्य है कि सेवा का एक हाथ उठता है तो पीछे हजार हाथ तैयार रहते हैं, माहेश्वरी क्लब वाराणसी के तत्वावधान में नर सेवा ही नारायण सेवा है को चरितार्थ करते हुए दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय के सभी बच्चों को जूते वितरित किये गये। वर्तमान में 88 बच्चे अध्यनरत है। इस कार्यक्रम में गोविन्द बजाज, लव कौशिक, अमित चांडक, अनुराग सोनी, आर्यन दरक, जगदीश राठी, राकेश दरक व समाज के बंधु (गुप्त दान सेवा) का विशेष सहयोग रहा। बच्चों को अल्पाहार में बिस्किट व नमकीन दी गई, माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष प्रतीक मुंदड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News