हरियाणा पंजाब प्रदेश में महासभा की फ्लैगशिप योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर चिंतन बैठकों का आयोजन
हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रदेश सभा अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री, प्रदेश सचिव श्री जगदीश मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री श्री आनंद बियानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश राठी द्वारा त्रिदिवसीय प्रदेश भ्रमण कर सिरसा, अमृतसर, लुधियाना एवं ट्राइसिटी सभाओं के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से संगठन के सभी विषयों पर खुलकर चर्चा की। स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान हुआ जिससे उक्त सभी जिला सभाओं में सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा मिली।
महासभा की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप में दी गई, अंत्योदय योजना के परिवारों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर उनके जीवन स्तर में उन्नति की कोशिश पर प्रयास शुरू हुआ। ABMM संपर्क योजना का डाटा अपडेट करने का कार्य किया गया। जोधपुर सम्मेलन के लिए उत्साहमय वातावरण का निर्माण हुआ।
Latest News