सरोज आसावा, संगमनेर राज्यस्तरीय योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित

संगमनेर की सुप्रसिद्ध योग प्रशिक्षक सौ. सरोज जगदीश आसावा को राज्यस्तरीय योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जो कि संगमनेर माहेश्वरी समाज के लिए एक गौरव की बात है। आयुष इंटरनॅशनल मेडिकल एसोशिएशन, राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (अजित दादा पवार गट) तथा आयुष विभाग डॉक्टर सेल की ओर से यह राजस्तरीय पुरस्कार वितरीत किये गये। राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ.बाळासाहेब पंवार की अध्यक्षता में छत्रपती संभाजीनगर के यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह मे यह सन्मान दिया गया। इस समय प्रमुख अतिथि के रूप में उद्योजक मनोज दांडगे, डॉ. नितीन राजे पाटील, आयुष इंटरनॅशनल मेडिकल एसोशिएशन के व्हाईस चेअरमन तथा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी डॉक्टर सेल के प्रदेश कार्याध्यक्ष (आयुष विभाग) डॉ. सतीश कराळे, आयुष इंटरनॅशनल मेडिकल एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ. बाबुराव कानडे आदि मान्यवर उपस्थित थे। राज्यस्तरीय योग पुरस्कार प्राप्त सौ. सरोज आसावा ने संवाददाताओं से कहा की यह सम्मान मेरे कला का आदर करने वाला ऐसा अनमोल सम्मान है। ज्यादा से ज्यादा योग प्रचार-प्रसार हेतु यह पुरस्कार मुझे सदैव प्रेरणा देगा। साथ ही पुरस्कार नामांकन की जानकारी देने वाले महाराष्ट्र राज्य योग अध्यक्षा योगाचार्य सौ.अचला झंवर (वांबोरी) के प्रति उन्होने आदर व्यक्त किया। पुरस्कार समारोह को महाराष्ट्र राज्य के योग शिक्षक, योग थेरपिस्ट बडी संख्या में उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन