विरासत का खजाना प्रदर्शनी में सेठ सुशील कुमार बिहाणी एसडी शिक्षा महाविद्यालय श्रीगंगानगर की टीम को प्रथम पुरस्कार
श्री गुरुनानक खालसा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 8 अक्टूबर को विरासत का खजाना एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भारत की वर्षों, पुरानी संस्कृति, कला, इतिहास और विरासत को दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय स्तर की कुल 75 टीमों ने भाग लिया। प्रदर्शनी के समापन पर पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सेठ सुशील कुमार बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में सेठ सुशील कुमार, बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा महाविद्यालय की टीम द्वारा पाषाण काल, सिंधु घाटी सभ्यता, मध्यकाल और आधुनिक भारत तक की बहुत सी ऐतिहासिक वस्तुओं, उपकरणों और सिक्कों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, सचिव महेश कुमार माहेश्वरी, बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के निदेशक राजेन्द्र राठी, निदेशक (अकादमिक) डॉ. एम.एल. शर्मा, उप-निदेशक (अकादमिक) कमलजीत सिंह सूदन, प्राचार्या डॉ. कविता चौधरी सहित महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों ने टीम को बधाई दी।
Latest News