श्रीमती शिखा बाहेती, हैदराबाद एशिया केक ऑस्कर 2025 की विजेता बनी

एशिया केक ऑस्कर 2025 के तीसरे संस्करण में बर्थडे केक (एडवांस्ड) श्रेणी में हैदराबाद निवासी श्रीमती शिखा बाहेती धर्मपत्नी श्री प्रवीण बाहेती, एसआर नगर, हैदराबाद (स्वीट टेम्पटेशन एगलेस बेक्स) विजेता रही। एशिया केक ऑस्कर एशियाई महाद्वीप के देशों के प्रतिभागियों की विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ होम बेकर्स को मान्यता प्रदान करता है। इस वर्ष इसमें कई एशियाई देशों से 300 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम में भारत, श्रीलंका, मालदीव, ईरान, इराक और अन्य देशों से 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया। एशिया केक ऑस्कर 2025 15 जून को श्रीलंका के कोलंबो में सिनेमन लेकसाइड में आयोजित किया गया, जिसका आयोजन स्रुढ्ढष्टष्ट्र (श्रीलंका इंस्टीट्यूट ऑफ कलिनरी एंड कन्फेक्शनरी आर्ट्स) द्वारा श्रीलंका केक अवार्ड्स, होम बेकर्स ऑफ श्रीलंका और अचीवर्स अवार्ड्स के साथ साझेदारी में किया गया था। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन