महेश नवमी उत्सव की धूम
हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अंतर्गत सभी जिला सभाओं ने महेश नवमी के पर्व को बहुत धूम-धाम से एक त्यौंहार के रूप में मनाया। प्रदेश की सभी जिला सभाओं से प्राप्त जानकारी/समाचारों के अनुसार उत्सव का विवरण संक्षेप में निम्न प्रकार है -
फरीदाबाद - प्रात: प्रभात फेरी एवं भगवान महेश का पूजन अभिषेक एवं शाम को संपूर्ण समाज के साथ में भजन संध्या एवं रात्रि भोज का आयोजन। इसके साथ ही 8 तारीख को आम लोगों के सेवार्थ भंडारा एवं छबील का भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बहादुरगढ़ - भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली एवं भगवान महेश का पूजन अभिषेक एवं संपूर्ण समाज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोजन प्रसाद का आयोजन।
गुरुग्राम - 4 जून को संपूर्ण समाज के साथ भगवान महेश का महा रुद्राभिषेक एवं पूजन इसके साथ ही स्पोर्ट्स डे का आयोजन।
हिसार - भगवान महेश का पूजन अभिषेक एवं सामाजिक आयोजन। बस स्टैंड पर आम पब्लिक के लिए लंगर भंडारा एवं छबील का बड़ा आयोजन।
सिरसा - में भगवान महेश का पूजन अभिषेक व ठंडे मीठे शरबत की छबील के साथ ही सारे मुख्य चौक पर महेश नवमी के उपलक्ष में बधाई के पोस्टर बैनर भी लगाए गए।
कालांवली - में संपूर्ण समाज के साथ भगवान महेश का पूजन एवं उसके पश्चात रेलवे स्टेशन पर छबील लगाई गई।
ऐलनाबाद - में भी भगवान महेश का पूजन एवं छबील का आयोजन।
रेवाड़ी - में भगवान महेश का पूजन एवं संपूर्ण समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज का आयोजन।
ट्राइसिटी - भगवान महेश का पूजन एवं छबील का आयोजन।
पानीपत - में भगवान महेश का पूजन अभिषेक व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संपूर्ण समाज का भोजन प्रसाद आयोजित।
लुधियाना - में भगवान महेश का पूजन अभिषेक एवं वहां के माहेश्वरी कल्चरल ग्रुप द्वारा भजन संध्या एवं संपूर्ण समाज का सामूहिक भोजन का कार्यक्रम हुआ।
बठिंडा - में भगवान महेश का पूजन अभिषेक एवं उसके पश्चात लस्सी की छबील का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
रामा मंडी - में भगवान महेश का पूजन एवं छबील।
जैतो मंडी - में भी भगवान महेश का पूजन एवं छबील लगाई।
अबोहर - में भगवान महेश का पूजन अभिषेक किया गया।
फाजिल्का - में भगवान महेश का पूजन अभिषेक के साथ सम्पूर्ण समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोजन का आयोजन।
अमृतसर - में भगवान महेश का पूजन अभिषेक एवं छबील का आयोजन।
Latest News
