माहेश्वरी महासभा हल्द्वानी द्वारा महेश नवमी महोत्सव पूर्वक मनाया गया

माहेश्वरी महासभा हल्द्वानी द्वारा 4 जून 2025 को माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस पर महेश नवमी पर समन्वय परिवार मंदिर परबटेश्वर महादेव मंदिर रामपुर रोड हल्द्वानी पर भगवान महेश का अभिषेक पूजन कर धूमधाम से मनाया गया एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। शाम को माहेश्वरी मिलन समारोह का आयोजन आईटीसी फॉर्चून होटल काठगोदाम में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण और दीप प्रज्वलित कर श्री महेश वन्दना से हुई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की विभिन्न उम्र वर्गों में डांस और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही, सात समूहों में अंताक्षरी खेल का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, समाज के होनहार विद्यार्थी और उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार और सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष नीरज शारदा, संरक्षक विनय कुमार लाहोटी, कोषाध्यक्ष रविकांत माहेश्वरी, महासचिव रजत माहेश्वरी, उपाध्यक्ष गौरव जाजू, मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता (एडवोकेट), उपसचिव मनोज माहेश्वरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला समिति की अध्यक्ष सुजाता माहेश्वरी, सचिव रश्मि माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सोनम सोमानी भी इस समारोह में शामिल हुईं। युवा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी, सचिव तरुण माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष संदीप माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी हिमांशु माहेश्वरी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र काबरा एवं अन्य पदाधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे। इसके साथ ही, जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष मनोज डागा, उपाध्यक्ष आलोक शारदा और महासचिव विजयेंद्र माहेश्वरी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। समारोह में माहेश्वरी समाज के सदस्यों और उनके परिवारजनों की भारी संख्या में उपस्थिति रही, जिसने इस मिलन समारोह को और भी खास बना दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन