जमशेदपुर माहेश्वरी मंडल द्वारा महेश नवमी महोत्सव आयोजित

माहेश्वरी मंडल महिला मंडल एवं युवा संगठन जमशेदपुर द्वारा महेश नवमी के शुभ अवसर पर 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रथम तीन दिन युवा संगठन द्वारा क्रिकेट मैच जेएमडीपीएल लीग हुआ जिसमें 6 टीम बनाई गई टीम महेश, टीम नीलकंठ, टीम भोलेनाथ, टीम महादेव, टीम बैद्यनाथ, टीम शिवा थे। टीम बैद्यनाथ विजेता हुई और टीम शिवा जिसके स्पॉन्सर माहेश्वरी महिला मंडल थी वह रनर अप रही। सब टीम में 8 साल से 40 साल तक के बच्चे, बच्चियों, पुरुष और महिलाएं थी चौथे दिन चेसायर होम होम में भोजन वितरण किया गया जिनके सौजन्य थे श्री महेंद्र साबू और उनके परिवार। पांचवें दिन सिने मक्स था जिसको स्थगित करना पड़ा। छठे दिन गौ सेवा थी सौजन्य थे शारदा परिवार, सातवें दिन रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 100 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया जो स्वर्गीय सांवरमल शारदा की पुण्य स्मृति में श्री विशाल शारदा और विनीत शारदा के सौजन्य से था। आठवें दिन शेष जिंदगी विशेष जिंदगी का आयोजन था जिसमें 60 वर्ष और उससे ऊपर के महिला एवं पुरुष के लिए था जिसमें संयोजिका श्रीमती सुधा शारदा, श्रीमती स्नेह शारदा, श्रीमती मधु शारदा, श्रीमती शालू धूत ने गमे कर्वे अंताक्षरी की, सब ने बहुत इंजॉय किया इस प्रोग्राम के संयोजक थे श्री श्रीमांगतू सुषमा शारदा। नौवे दिन सुंदरकांड का पाठ किया गया इसके सौजन्य थे श्री गिरिराज शालिनी माहेश्वरी और श्री विनोद अनीता शारदा इस प्रोग्राम के संयोजक थे श्रीमती उर्मिला शारदा और वंदना। सुंदरकांड के पाठ की वाचक थी श्रीमती कृष्ण लखोटिया और उनकी टीम दसवे दिन प्रात: 6:30 बजे से शोभा यात्रा निकाली जिसमें छोटे बच्चों में शिव पार्वती के रूप में थे, रास्ते में महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर का सिंदूर खेला किया। शाम को सांस्कृतिक प्रोग्राम में गणेश वंदना महेश वंदना और टैलेंट हंट था जिसमें बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। हर दिन स्वादिष्ट व्यंजन थे। माहेश्वरी मंडल महिला मंडल एवं युवा संगठन ने सारा कार्य बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन