गुमला सभा द्वारा महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न

गुमला (झारखंड) में माहेश्वरी समाज की तीनों इकाइयों के द्वारा धूमधाम से महेश नवमी मनाई गई। यहां पर 11 दिवसीय प्रोग्राम हुआ। अस्पताल में फल वितरण, गौ सेवा, हनुमान चालीसा एवं भजन का कार्यक्रम किया गया। क्रिकेट बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिताएं रखी गई। दीप प्रज्वलन अरुण साबू एवं कमला साबू के द्वारा किया गया। महेश नवमी के दिन सुबह शोभा यात्रा से लेकर रात को रंगारंग प्रोग्राम एवं उसके बाद सहभोज का कार्यक्रम बहुत अच्छे से संपन्न हुआ। गणेश वंदना एवं महेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में सभी बहन बेटियों का फूल देखकर स्वागत किया गया। समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लव, कुश, सीता, केवट, सूर्पनखा, भारत माता, मिस वल्र्ड आदि बन कर सबका मन मोह लिया। ऑपरेशन सिंदूर के ऊपर समाज के बच्चों ने बहुत अच्छी नाटिका पेश की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन