देवघर झारखंड सभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस महेश नवमी
महेश नवमी पर्व की शुरूआत भगवान महेश की पूजा अर्चना से हुई जिसमें देवघर सभा के अध्यक्ष श्री विनोद नेवर ने अपनी पत्नी आशा नेवर के साथ पूजा की। श्री विजय नेवर, विजय मूंदड़ा, शिव प्रसाद मूंदड़ा, विमल नेवर, अशोक मूंदड़ा, रमेश मूंदड़ा, अभिषेक नेवर, श्रीमती इंदु मूंदड़ा जूनियर, गीता नेवर, निशि नेवर, इंदु मूंदड़ा सीनियर, रंजना मूंदड़ा, नीना डागा, सीमा मूंदड़ा व बच्चे भी पूजा में शामिल थे। भगवान की पूजा आरती के बाद सभी शिव मंदिर में गए वहां पर भी भगवान आशुतोष की पूजा की और प्रभात फेरी निकाली गई। सबने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, भजन गाए गए, बच्चों ने भी श्लोक, शिव स्तुति, शिव तांडव स्त्रोत गाया। महेश वंदना के ऊपर भी बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। महेश नवमी के उपलक्ष में शादीशुदा बेटियों का सम्मान किया गया, उनको तिलक लगाया गया, भेंट दी गई, बेटियों के विषय में दो शब्द बोले गए, वो क्षण बहुत ही भावुक थे, बेटियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। गेम भी भजन के ऊपर ही रखे गए थे इसमें भी पुरुष, महिलाएं सभी ने भाग लिया। बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती इंदु मूंदड़ा जूनियर, सचिव आशा नेवर व प्रियंका शारदा, श्री अशोक मुंदड़ा व प्रशांत माहेश्वरी का पूर्ण योगदान रहा। भगवान को भोग लगाया गया और सभी ने साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।
Latest News