रांची में मनाया गया महेश नवमी महोत्सव
रांची में दिनांक 4 जून 2025 को ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर 5158वाँ माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस—महेश नवमी—उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस शुभ अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 1 जून से 8 जून 2025 तक महेश नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों—बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों—के लिए समर्पित था। स्कूटोथॉन, रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर, कैरम, शतरंज, सुडोकू, स्वाद की यात्रा, फन अंताक्षरी, किड्स जैम, जोड़ीदार फन विथ टैलेंट, सामाजिक परिचर्चा जीवनसाथी चयन में युवा एवं अभिभावकों की सोच, प्रभात फेरी जिसमे समाजबंधुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने-अपने स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया एवं रुद्राभिषेक आदि विविध प्रतियोगिताएँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए गये।
वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान ओजस्वी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक संध्या जिसमे अपनी संस्कृति अपना त्यौहार एवं माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति को भरतनाट्यम एवं विभिन्न प्रकार के नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया। सभी प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार वितरण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यह आयोजन पूरे समाज को एक सूत्र में बाँधने एवं हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त करने का प्रयास था।
पूरे महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य संयोजक सुरेश सारडा, अमित मालपानी, विनीता बिहानी, कविता मंत्री, आकाश चितलांगिया, अंकित काबरा की प्रमुख भूमिका रही। साथ में मीडिया प्रभारी अशोक साबू, रश्मि मालपानी, अर्थ संग्रह के प्रभात साबू, हेमन्त साबू, भोजन व्यवस्था राजेश सोमानी (राजू), श्यामसुंदर बिहानी, सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेन्द्र लखोटिया, महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोर, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, अंकुर डागा, बसंत लाखोटिया, मनमोहन मोहता, गिरिजाशंकर पेड़ीवाल सहित अन्य सदस्यगण का सहयोग रहा।
Latest News