मधेपुरा बिहार में महेश नवमी महोत्सव उत्साह पूर्वक संपन्न
महेश नवमी का आयोजन मधेपुरा जीवन सदन में बहुत ही हर्षौल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुरलीगंज, मधेपुरा और बिहारीगंज के सभी माहेश्वरी परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान महेश कि पुजाअर्चना के बाद अल्पहार की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम्स, बुजुर्गों का सम्मान, उत्तीर्ण बच्चों को प्रोत्साहन व आपस में परिचय के साथ भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
Latest News