श्री हरिप्रकाश राठी, जोधपुर सम्मानित हुए

दादावाड़ी, चूरू के मुख्य हॉल में हुए एक भव्य समारोह में जोधपुर के कथाकार हरिप्रकाश राठी को अकादमी अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा विशिष्ट साहित्यकार सम्मान से नवाजा गया। श्री राठी के अब तक दस कथा-संग्रह, तीन नि:बन्ध-संग्रह, प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सौ से ऊपर कहानियां प्रकाशित हो चुकी है। आकाशवाणी पर 30 से ऊपर कहानियों का प्रसारण भी हुआ है। आप पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। महत्वपूर्ण समाचार-पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर 500 से ऊपर लेखों का प्रकाशन हो चुका है। श्री राठी इससे पूर्व कथाबिम्ब पत्रिका मुम्बई द्वारा दो बार वर्ष 2018 एवं 2021 में सर्वश्रेष्ठ कहानी लेखन हेतु कमलेश्वर कथा-स्मृति सम्मान, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा वर्ष 2023 में प्रतिष्ठित विशिष्ट साहित्यकार सम्मान, इंडिया नेटबुक्स दिल्ली द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, मानस श्री, राष्ट्र किंकर, वीर दुर्गादास, सृजन साहित्य सम्मान सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित हो चुके है। श्री राठी द्वारा मॉस्को, एथेंस रंगून अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलनों में उद्बोधन एवं सम्मानित हो चुके है। कैरो इजिप्ट में सृजनगाथा डॉट कॉम का सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित राही संस्थान एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद पुणे दोनों द्वारा जारी प्रथम सौ वैश्विक साहित्यकारों की सूची में श्री राठी का भी नाम है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन