ओसियां में मनाया गया महेश नवमी महोत्सव

महेश नवमी के उपलक्ष में श्री माहेश्वरी समाज संस्थान, माहेश्वरी नवयुवक मंडल एवं माहेश्वरी महिला मंडल ओसियां के संयुक्त तत्वाधान में 4 जून 2025 को भव्य शोभा यात्रा ठाकुर जी के मंदिर पुराना बाजार से निकाली गई। यह शोभा यात्रा देवका कुआं, स्टेशन रोड, पंचायत समिति क्वार्टर और न्यू बस स्टैंड होते हुए समाज के भवन के पहुंची। रास्ते में जगह जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। इसी दिन समाज भवन में बने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया जिसके यजमान श्री ओम प्रकाश बूब रहे। शाम के समय डॉक्टर राजेंद्र तातेड द्वारा सीपीआर का प्रशिक्षण समाज के बंधुओं को दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में डॉक्टर तातेड साहब द्वारा बताया गया कि हम हार्ट अटैक, बिजली करेंट, पानी में डूबने से, भगदड़ में मौत होने पर 5 मिनट के अंदर अंदर सीपीआर देकर उनका जीवन बचाया जा सकता है। 

प्रशिक्षण शिविर के पश्चात माहेश्वरी नवयुवक मंडल के द्वारा शैक्षणिक एवं खेलकूद विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा, महामंत्री लालचंद चांडक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरलीधर सोनी, उपाध्यक्ष श्री नथमल सोनी, ओसियां श्री माहेश्वरी समाज संस्थान के अध्यक्ष श्री भंवरलाल सोनी, सचिव जेपी सोनी, कोषाध्यक्ष मुरलीधर चांडक, उपाध्यक्ष सुनील लाहोटी, पूर्व अध्यक्ष सेवाराम सोनी, पूर्व सचिव पुखराज चांडक, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती विनीता सोनी संरक्षक श्रीमती बेबी सोनी सहित तीनों संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पारितोषिक स्पॉन्सर श्री हनुमान प्रसाद सोनी सूरत वाले रहे। इस कार्यक्रम के पश्चात समाज भवन में ही महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 850 बंधुओ ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर माहेश्वरी नवयुवक मंडल के संरक्षक श्री जय किशन सोनी, अध्यक्ष श्री जसराज राठी एवं सचिव पुखराज सोनी भी उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन