अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा मनाया गया महेश नवमी पर्व

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी को बहुत ही भव्य तरीके से दो चरण में मनाया गया। संगठन मंत्री देशबंधु मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक मनीष जाजू के नेतृत्व में एवं दीनदयाल मालपानी की अध्यक्षता में अहमदाबाद माहेश्वरी समाज को एक जगह एकत्रित करके शोभायात्रा, समाज का स्नेह मिलन, मनोरंजन, खेलकूद, बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चाय नाश्ता अल्पाहार, समाज के परिवारों द्वारा रास्ते में स्वागत आरती ठण्डा मीठा पेय, कुल्फी, समाज के साथ भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं उत्तम प्रदर्शन कर्ता को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

समाज के सभी लोगों ने एक जगह एकत्रित होकर अपनी एकता का परिचय दिया, हम सभी एक होते हैं तो हम समाज हित और राष्ट्रहित दोनों के लिए अच्छे कार्य कर सकते हैं इसकी प्रेरणा विशेष अतिथियों से मिली। साबरमती क्षेत्र के एमएलए डॉ. हर्षद भाई पटेल, कॉरपोरेटर दशरथ भाई पटेल, कॉरपोरेटर विरल भाई शाह, एरिया के भाजपा अध्यक्ष सचिन भाई पटेल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समाज के महासभा, प्रांत एवं जिला से पधारे पदाधिकारी श्री सुरेश मूंदड़ा, श्री राजेंद्र पेड़ीवाल, श्री मनोहर तोतला, श्री विनोद पोरवाल, श्री अनिल सोमानी, श्री महेंद्र डागा, प्रकाश कलानी ने अपनी उपस्थिति एवं आशीर्वाद दिया। यह कार्य समर्पित संयोजकों के साथ के बिना असंभव था गोपाल मनियार, प्रमोद अजमेरा, महेंद्र साबू, ललित मेहता, आशीष फोफलिया, नयन मालानी, आलोक राठी, राकेश वैद्य, शिवरतन मनियार, अनिल सोमानी, जुगल किशोर बागड़ी, राजेश पंपालिया, राकेश पटवारी, विजय काबरा, पंकज धूप्पड़, आशीष माहेश्वरी, शिव चांडक, विनीत वैद्य, जानवी जाजू, पुनीता मूंदड़ा एवं समाज के सभी सदस्य जिन्होंने किसी न किसी प्रकार से सहयोग दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन