मुजफ्फरपुर सभा द्वारा महेश नवमी महोत्सव का सप्त दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

श्री माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा महेश नवमी के शुभ अवसर पर सप्त दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रथम दिन गौशाला में गायों को गुड, चोकर, कच्ची सब्जी एवं रोटी का वितरण किया गया, दूसरे दिन राहगीरों के मध्य सत्तू का वितरण किया गया, तृतीय दिन भगवान महेश का रुद्राभिषेक सह पूजन किया गया, चतुर्थ दिन शरबत का वितरण, पांचवें दिन लेप्रोसी मिशन में कुष्ठ रोगियों के बीच चाय नाश्ता एवं फल का वितरण, छठे दिन सुंदरकांड का पाठ, सातवें एवं अंतिम दिन, दिन भर का कार्यक्रम किया गया।

सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं महेश वंदना श्री शोभाचंद मूंदड़ा एवं देवी लाल चांडक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात वत्सल डागा, प्रगति तोषनीवाल, इशिका मुंद्रा, अंशिका शारदा द्वारा भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया। ज्योति गट्टानी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर किया गया। क्लासिकल नृत्य को सभी ने सराहा सरिता, ममता, शालिनी, निखिल एवं राज मुंद्रा द्वारा हास्यास्पद नाटक प्रस्तुत किया गया। महिला एवं बच्चों द्वारा अपने माहेश्वरी पर्व पर क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सुनील मुंद्रा, सचिव किशन डागा, कोषाध्यक्ष रमेश तोषनीवाल, मनोज डागा, सतनारायण चांडक, संजय सोमानी, हेमंत राठी, प्रकाश, शिवम चांडक, महिला संगठन की अध्यक्षा राजश्री डागा, सचिव हेमा चांडक, राजू चांडक, शीतल डागा युवा संगठन अध्यक्ष आकाश गट्टानी के अलावा झारखंड बिहार प्रदेश के पश्चिम बिहार अंचल के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार लखोटिया रोसड़ा से विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन के सभी सदस्य गण मौजूद थे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन