नोहर में धूमधाम से मनाया गया महेश नवमी पर्व
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस जेठ सुदी नवमी 4 जून 2025 के पावन दिन श्री माहेश्वरी सभा नोहर के सानिध्य में श्री माहेश्वरी युवा संगठन और श्री माहेश्वरी महिला मंडल नोहर के सहयोग से सुबह 6:15 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया समाज बंधुओ महिलाओं बच्चों के साथ भगवान महेश के जयकारों के साथ पचीसिया अतिथि गृह से प्रभात फेरी का शुभारंभ श्री देवकीनंदन लखोटिया अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुआ होलिका चौक, टैगोर चौक, भगत सिंह चौक होते हुए प्रभात फेरी का समापन थिरानी चैरिटी ट्रस्ट धर्मशाला नोहर में किया गया। इसके पश्चात पंडित महेंद्र लाटा के सानिध्य में सुनील कुमार राठी प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी समाज बंधुओ के साथ विधि विधान से भगवान महेश की पूजा अर्चना की गई और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर समाज के काफी संख्या में लोग प्रबुद्ध जन महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
Latest News