रतनगढ़ माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनायी महेश नवमी


रतनगढ़ माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी का उत्सव माहेश्वरी भवन में मनाया। समाज बन्धुओ ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना व भगवान शिव की आरती से शुरू किया। माहेश्वरी भवन में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमे महिला मंडल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। ट्रस्टी नरेंद्र झंवर ने समाज बंधुओं द्वारा किये गए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्य की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्हाने बताया कि प्रत्येक माह लगने वाला नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर अगली महेश नवमी तक लगता रहेगा व शीघ्र ही रतनगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर दो चार दिन में दो वाटर कूलर (ठण्ठे पानी की मशीन) लगाये जायेगे। इस मौके पर समाज के नरेश पेड़ीवाल, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, रामोतार चांडक, राकेश जाजू, महेश जाजू, योगेश लढ्ढा, प्रदीप लढ्ढा, अर्चित झंवर, सुरेश लखोटिया, राजेश तापडिय़ा, चन्दा सोनी, सरिता चाण्डक, मंजू लढ्ढा, सुनीता झंवर, ज्योति लढ्ढा, कमलादेवी चाण्डक, शारदा झंवर, कांता जाजू, अनुराधा झंवर, कृष्णा लढ्ढा, कृष्णा जाजू, वेदिका चांडक, लक्षिता पेड़ीवाल, नन्दिनी लढ्ढा, पूजा तापडिय़ा, हर्षिता जाजू व समाज के काफी लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा लढ्ढा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन