बूंदी में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न
राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आह्वान पर श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान के अंतर्गत 2 जून को राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु लाठी, पंचायत अध्यक्ष भगवान बिरला, सचिव सुनील जैथलिया, महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष संजय लाठी, महिला संगठन जिलाध्यक्ष संगीता मूंदड़ा व शहर अध्यक्ष रचना बाहेती की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। शिविर संयोजक आशुतोष तोतला ने बताया कि श्री महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत सामान्य चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में प्रात: आठ बजे से दो बजे तक यह रक्तदान राष्ट्र के नाम से आयोजित शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। जिसमें 6 युगल तथा 21 युवकों व युवतियों ने प्रथम बार रक्तदान किया।
अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लढ्ढा, निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.पी.नामधराणी, जिला माहेश्वरी युवा संगठन, चित्तौडग़ढ़ के जिलाध्यक्ष लोकेश समदानी ने भी रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदाताओ का हौसला बढ़ाया। शिविर में अतिथियों ने रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत व स्मृति चिन्ह नवरत्न बिल्या, निशांत नुवाल, पुनीत तोतला, सुशील कासट, सौरभ लखोटिया, अंशुल दाखेड़ा, अंकित नुवाल, नवीन मंत्री ने प्रदान किए। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान-महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता का अप्रतिम सेवक है।
इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर विजय ने ब्लड बैंक में चल रही कमी की पूर्ति के लिए इस पहल का स्वागत कर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। ब्लड सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील जैन व डॉ. मनु जैथलिया, ब्लड सेटर प्रभारी नारायण सिंह हाड़ा, वरिष्ठ लेब तकनीशियन जाकिर हुसैन, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती विमला कंवर, श्रीमती किरण राठौर, नरेन्द्र कुमार गुर्जर, लेब टेकनीशियन दिव्या शर्मा ने अपनी सेवाएं दी।
Latest News