चारधाम यात्रा से डेगाना लौटे श्रद्धालु, माहेश्वरी समाज ने गाजे-बाजे और फूलमालाओं से किया स्वागत
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Mon, 09-Jun-2025 | ![]() |
|---|
डेगाना माहेश्वरी समाज के करवा परिवार के सदस्यों ने चारधाम की यात्रा से वापस लौटने पर भव्य स्वागत का अनुभव किया। पंकज करवा, दीपिका करवा, पलक करवा, शिवांश करवा और माधवी करवा की टीम ७/६/२५ को डेगाना पहुंची। समाज के सदस्यों ने डिप्टी ऑफिस के पास पीपली से गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। घर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। करवा ने बताया कि 26 मई को हरिद्वार से यात्रा शुरू कर गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ की यात्रा परिवार के सदस्यों के साथ 10 दिनों में पूरी की। कार्यक्रम में राधेश्याम करवा, नटवरलाल, श्रीकांत, डॉ. कृष्ण कुमार करवा, मयंक करवा, सुशील बंग, नीतू, सरोज और किरण सहित परिवार व समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

