माहेश्वरी समाज वारंगल द्वारा महेश नवमी उत्सव 2025 धूमधाम से मनाया गया
माहेश्वरी समाज वारंगल द्वारा महेश नवमी उत्सव 2025 को स्थानीय मारुति कन्वेंशन में समाज के अध्यक्ष श्रीमान प्रहलाद सोनी की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश नवमी उत्सव 2025 के संयोजक श्री नवल किशोर मूंदड़ा, सह संयोजक कमल किशोर डोडिया द्वारा सबका स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिकेय ग्रुप का इंडस्ट्रीज के सीएमडी एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति सदस्या श्रीमती भगवती महेश बल्दवा थी।
इस शुभ अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सोनी अपने संदेश में उपस्थित सभी सदस्यों को महेश नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में वर्तमान में हो रही समस्याओं के बारे में जिक्र किया एवं उनके निवारण के लिए सुझाव दिए।
मुख्य अतिथि श्रीमती भगवती बल्दवा ने अपने संदेश में सभी को महेश नवमी की शुभकामनाएं दी एवं समाज की एकता की आवश्यकता बताते हुए अपने रीति रिवाज बचाने की जिम्मेदारी प्रति सदस्य की है यह बताया तथा सभी सदस्यों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को समाज के सभी कार्यक्रमों से जोड़े ताकि वह सब समाज के रीति-रिवाज को समझ पाए और अगली पीढ़ी में ले जाने के लिए लाभदायक होगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों को बच्चों के परवरिश में माता-पिता का योगदान एवं परिवार के सभी सदस्यों द्वारा लेने वाली सावधानियां के बारे में विस्तार से चर्चा की। उपस्थित सभी सदस्यों से और मुख्य तौर पर युवा वर्ग से बताया कि जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है हर चुनौती का धैर्य से सामना करें एवं सफल बनने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। युवा वर्ग को बताया कि छात्रावस्था में अपने जीवन के पहले 25 साल पूर्ण रूप से अपने पढ़ाई एवं उन्नति पर ही ध्यान दें एवं अपनी प्रगति में बाधा डालने वाले आकर्षणों के प्रति आकर्षित न होवे।
महेश नवमी के उपलक्ष में समाज द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सभी विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई दी एवं यह बताया कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत होती है लेकिन किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है और हार से कभी भी निराश ना हो और अगली प्रतियोगिता के लिए प्रयास कर विजय प्राप्त करें। उपस्थित से सभी सदस्यों को एवं युवा वर्ग को गीता जी के पाठ का अध्ययन करने की सलाह दी और बताया कि इससे मनोबल बढ़ता है एवं जीवन में कहीं चुनौतियों का सामना करने के लिए यह उपयोगी होता है। इस अवसर पर मंच पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश चंद बंग, प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष श्री गोपी किशन लाहोटी, प्रादेशिक माहेश्वरी महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती चंदा देवी बंकटलाल लाल सोनी, माहेश्वरी समाज वारंगल के मंत्री श्री रामकिशोर मनियार, माहेश्वरी युवा संगठन वारंगल के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद बंग, माहेश्वरी महिला मंडल वारंगल की अध्यक्षा श्रीमती मीना किशन लाहोटी उपस्थित थे। महेश नवमी 2025 के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया। मंच संचालन डॉ. विष्णु कुमार बल्दवा एवं आदित्य जाखोटिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय गीत से हुआ। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों के लिए महाप्रसाद के व्यवस्था की गई। यह जानकारी समाज के सांस्कृतिक मंत्री श्री दामोदर लाहोटी द्वारा दी गई।
Latest News