माहेश्वरी समाज ट्रांस हिंडन एरीया गाजियाबाद ने मनाया महेश नवमी पर्व

माहेश्वरी समाज ट्रांस हिंडन एरीया गाजियाबाद ने दिनांक 8.6.25 को महेश नवमी महोत्सव इन्दिरापुरम स्थित आशियाना उपवन सोसायटी में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सवेरे नौ बजे से कैरम, शतरंज और लूडो-सांप सीढी जैसे इन्डोर खेलों से हुई जिसमें समाज के सभी आयु वर्ग के खिलाडिय़ों की जबरदस्त भागीदारी रही, वरिष्ठ एवं बुजुर्गों में लूडो जीतने की होड़ रही। चाय-अल्पाहार के पश्चात महेश वन्दना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा जिसमें सोनाली माहेश्वरी एवं प्रिया काबरा की नृत्य प्रस्तुतियों ने सुर्खियां बटोरी। दादी-पोती, नानी-दोहित्री के युगल कार्यक्रम से आयोजन में कुछ नवीन अनुभूति का संचार हुआ जिन्हें बाद में पौधे भेंट करके सम्मानित किया गया। अध्यक्ष श्री हरीश काबरा ने सम्बोधित किया एवं श्री रोचक माहेश्वरी ने भी अपने विचार रखे, कार्यक्रम संचालन में सुधा डागा, शीतल बिहानी, दीपक माहेश्वरी, विनीता सारडा एवं विनीता मालपानी का योगदान रहा। एक जून को समाज के सम्पन्न हुए बेडमिंटन प्रतियोगिता के एवं आज के इनडोर खेलों के खिलाडिय़ों को श्री अमित सारडा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी माहेश्वरी परिवारों के उपस्थित सदस्यों ने सहभोज का आनन्द लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन