गुवाहाटी में महेश नवमी पर प्रतिभा सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम की मची धूम
माछखोआ स्थित प्रयागज्योती आईटीए सेन्टर में माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का दो दिवसीय महेश नवमी उत्सव का समापन समारोह बहुत ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। महेश नवमी उत्सव समारोह के संयोजक दिनदयाल मूंदड़ा ने बताया की सांय 5 बजे से आईटीए सभागार में मेल जोल का कार्यक्रम शुरू हुआ। ठीक 6 बजे अरविन्द सोनी के कुशल संचालक में समापन्न समारोह आरंभ हुआ। मंचापूर्ति करवाते हुए माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, सचिव सुरेंद्र लाहोटी, महिला संगठन अध्यक्ष बरसा सोमानी, सचिव पुष्पा सोनी, कोषाध्यक्ष मधु चाण्डक, युवा संगठन के अध्यक्ष शिव सोनी, कार्यकारी मंत्री रोनक लढा, सेवा ट्रस्ट कोषाध्यक्ष संदीप राठी के साथ महेश नवमी कार्यक्रम संयोजक दीनदयाल मूंधडा, रमेश कुमार तापडिय़ा, सह संयोजक नारायण गट्टानी, अशोक सोमानी के पश्चात मुख्य अतिथि माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री प्रवीण सोमानी, विशिष्ट अतिथि नारायणपुर नगरपरिषद चैयरमेन हरिश चाण्डक, सम्मानित अतिथि माहेश्वरी महासभा उप सभापति कैलाश काबरा, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष पूर्वांचल महावीर चाण्डक ने भगवान महेश की पुजा अर्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। संयोजक दीनदयाल मूंदड़ा के स्वागत उद्बोधन के पश्चात सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने मायड़ भाषा में अपने सम्बोधन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी शाखा पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं संदेश रखते हुए महेश नवमी उत्सव की शुभेच्छायें दी। नारायण गट्टाणी ने विशिष्ट अतिथि का वही रमेश कुमार तापडिय़ा ने मुख्य अतिथि का परिचय पाठ करते हुए अभिनंदन करवाया।
सम्मानित अतिथियों द्वारा अपने सम्बोधन में समाज को शुभेच्छाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चल रहें विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जन भागीदारी के साथ साथ जन हितार्थ उसका लाभ समाज के जरूरतमंद परिवार को अविलंब मिलें इसके लिए समुचित प्रयास हो, संगठन आपके द्वार के साथ समाज के बच्चों को युपीएससी तथा सरकारी अधिकारी आईपीएस, आइएएस बनाने के लिए समाज से संचालित सेवाओं बाबत जानकारी साझा की। आगामी जनवरी 2026 में जोधपुर में हो रहे समाजिक समागम तथा एक्स्पो में समग्र भारत के अलावा विश्व भर से माहेश्वरी समाज बंधुओं द्वारा इसमें 600 से अधिक स्टाल तीन दिवसीय व्यवसायिक प्रदर्शिनी में लगेंगे तथा तकरीबन 50 हजार से ज्यादा माहेश्वरी समाज बंधुओं के साथ दो दिवसीय विभिन्न सेमिनार और गोष्ठीयों का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां अभी से जारी है, में सादर आमंत्रित किया है। श्री कैलाश काबरा ने जूलाई में रांची में हो रहे पूर्वांचल समागम समारोह में सभी जागरूक समाज बंधुओं को सम्मिलित होने का विशेष आमंत्रण देते हुए पूर्वोत्तर से अच्छी संख्या में उपस्थिति की कामना की। सभा सचिव सुरेंद्र लाहोटी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इसके बाद दुसरे चरण में मेधावी छात्र -छात्राओं के साथ विशिष्ठ उपलब्धि प्राप्त युवक युवतियो को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार एवं अभिनन्दन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका सफलता पूर्वक संचालन चेतना साबू, यति लाहोटी, प्रेरणा मल और विज्ञाता मूंधड़ा ने किया। बड़ी संख्या में समाज संतति के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समाज बंधुओं ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा सभी का फुलाम गौमछा, अभिनंदन पत्र एवं चांदी का सिक्का देकर सम्मान किया।
समारोह के तृतीय चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज करते हुए कार्यक्रम संयोजिका निगम तापडिय़ा, संगीता पेड़ीवाल और बबीता काबरा के संचालन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की जबरदस्त धूम मची। तकरीबन 25 बच्चों द्वारा श्री गणेश वंदना पर नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद माहेश्वरी महिला समिति के सदस्यों द्वारा भगवान शंकर के चरित्र से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया तथा दर्शकों की वाहवाही बटोरी। इसके बाद समाज की युवतियों द्वारा तितली की भांति उन्मुक्त वातावरण बेटीयों के लिए की चाहना दर्शाती आकृषक वेशभूषा से सभी को गुदगुदाया। कार्यक्रम को बहुत ऊंचाईयों पर ले जाने वाले एरियल एक्ट में राधा कृष्ण एवं गोपीयों द्वारा निधी वन में होने वाले रास के आनंद से समग्र सभागार को भक्ति भावना से ओत-प्रोत करते हुए झुमने पर मजबुर कर दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आखिरी कार्यक्रम जो संदेश वाहक है 144 भारतीयों का अपने देश के प्रति अपनी सैना के प्रति अनुराग का राष्ट्र प्रेम का। आपरेशन सिंदूर पर आधारित इस देशभक्त के कार्यक्रम एक तरफ आंखें झलक रही थी तो दूसरी तरफ सैना एवं सैनिक के शौर्य पर 56 इंच का सीना फुलाए जनसाधारण कुप्पा हो रहे थे। इस कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए सभागार में उपस्थित हर व्यक्ति को अपना स्थान छोड़ कर खड़े होने पर मजबुर कर दिया, कलाकारों ने सभी को देशप्रेम से ओतप्रोत कर एक महीने पूर्व 6 मई के आपरेशन सिंदूर वाली खुशी पुन: भर दी। अध्यक्ष सीताराम बिहानी द्वारा सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। महाप्रसाद के बाद कार्यक्रम सम्पादीत हुआ। यह जानकारी माहेश्वरी सभा के जन सम्पर्क अधिकारी संतोष तापडिय़ा द्वारा प्रदान की गई।
Latest News