हरियाणा पंजाब प्रादेशिक महिला मंडल के सभी संगठनों द्वारा मनाया गया महेश नवमी पर्व

हरियाणा पंजाब प्रादेशिक महिला मंडल के सभी संगठनों में महेश नवमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष सीमा मूंदड़ा और सचिव अनु सोमानी ने सभी संगठन की बहनों को इस अवसर पर अच्छे कार्यों का संकल्प लेने को प्रोत्साहित किया। सामूहिक रुद्राभिषेक हुए तो कहीं भजन संध्या हुई तो कही शोभायात्रा, निकाली गई। बहनों और भाइयों ने पीले वस्त्र धारण कर एकता का परिचय दिया। प्रभात फेरी से महेश नवमी का आगाज हुआ, भगवान महेश के नारों की गूंज अलौकिक छटा  बिखेर रही थी। सुंदरकांड के पाठ और माहेश्वरी उत्पत्ति के गीतों ने सभी का मन मोह लिया। प्रदेश स्तर पर महेश नवमी पर माहेश्वरी उत्पत्ति पर स्वरचित गीत प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बहनों ने भाग लिया। महेश नवमी पर्व पर सेवा कार्य हेतु जगह-जगह छबील लगाई गई, जिसमें ठंडा पेय का वितरण किया गया। गुलाबी शरबत, फ्रूटी, ज्यूस, ठंडी लस्सी, नींबू शिकंजी आदि का वितरण तो किया ही गया और साथ में जगह जगह भंडारे और प्रसाद भी किया गया। 1500 लोगों का लंगर भी लगाया गया। वंशोत्पत्ति दिवस पर रुद्राष्टकम आदि का गायन भी किया गया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन