संगमनेर में महेश नवमी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
संगमनेर तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से महेश नवमी उत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा में सम्मिलित केरली बैन्ड तथा महिला संगठन द्वारा महेश वंदना के साथ भजन पर प्रस्तुत किया गया। टाल नृत्य संगमनेर वासियो का विशेष आकर्षण बना। शोभायात्रा मे संगमनेर के विधायक अमोल खताल ने सम्मिलित होकर माहेश्वरी भाई बहनों को शुभकामनाए दी। बालाजी मंदिर मे महेश भगवान रुद्राभिषेक यजमान पल्लवी तथा शैलेश कासट, शिवानी तथा कृष्णा आसावा के कर कमलो द्वारा हुआ। अभिषेक के पश्चात निकाली गई शोभायात्रा का नियोजन तथा रथ सजावट राजस्थान युवक मंडल के सदस्यो ने की।
महेश भगवान रथ, अश्वारूढ बच्चे, उमा महेश की ड्रेपरी मे युवा युवती, महेश वंदना के साथ भजनो पर प्रस्तुत महिला संगठन का टाल नृत्य, बैड पथक, केरली बैड, डीजे साऊंड सिस्टिम के साथ निकली हुई शोभायात्रा का संग्राम पत संस्था, भारतीय जनता पार्टी कार्यकारी समिति तथा क्षत्रीय समाज की ओर से स्वागत किया गया। शोभायात्रा मार्ग पर मालपाणी उद्योग समूह द्वारा पेयजल एवं लस्सी, महेश पत संस्था की ओर से पेढा, अट्टल परिवार की ओर से ज्युस वितरण किया गया। साथ ही आतिशबाजी भी की गई। शोभायात्रा के समापन पर अल्पाहार सेवा श्रीनिवास राजेंद्र सोमाणी (राजेंद्र उद्योग समूह) ने तथा रसपान सेवा युवा महेश ने दी।
शोभायात्रा में माहेश्वरी भाई बहन बडी संख्या मे उपस्थित थे। शोभायात्रा की यशस्विता के लिए प्रदेश सभा सदस्य सतीश कुमार बाहेती, संगमनेर तहसील सभा के अध्यक्ष श्रीनिवास भंडारी, सचिव जुगलकिशोर बाहेती, उपाध्यक्ष संजय रा.मालपाणी, अर्थमंत्री सुजित कुमार खटोड, संगठन मंत्री सचिन मणियार, सह-सचिव जयप्रकाश भूतड़ा, माहेश्वरी पंच ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीष मालपाणी, सरपंच विश्वनाथ कलंत्री, उत्सव समिति प्रमुख अतुल झंवर, महेश नवमी उत्सव के प्रकल्प प्रमुख सुमित अट्टल, वेणुगोपाल कलंत्री, सिद्धांतजी झंवर का विशेष सहयोग रहा।

Latest News
