दुमदुमा में धूमधाम से महेश नवमी मनाई गई
दुमदुमा माहेश्वरी परिवार द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य में महेश नवमी मनाई गई। दुमदुमा के कोलियापानी स्थित नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर परिसर के शिवालय में भगवान शिव की पूजा की गई। प्रात: 10.30 बजे मंदिर शिवालय में देवाधिदेव महादेव की यजमान राजेन्द्र लाहोटी ने सपत्नीक विधिवत पूजा अर्चना कराई। उपस्थित सभी माहेश्वरी परिवार के लोगों ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात रात्रि 7 बजे से ग्रैंड इन होटल में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को सम्पादित किया गया। यह जानकारी मुकेश जाजु ने दी है।
Latest News