अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महेश नवमी पर्व

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र की ओर से महेश नवमी के महापर्व पर भव्य शोभायात्रा, शिव अभिषेक पूजन, समाज बंधुओ का समय मिलन का आयोजन किया गया। संगठन मंत्री देशबंधु मूंदड़ा ने बताया कि अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी के नेतृत्व में संयोजकों मनीष जाजू, ललित मेहता, आशीष फोफलिया, राकेश वैद्य, अनिल सोमानी, महेंद्र साबू, नयन मालानी, आलोक राठी, गोपाल मनियार, शिवरतन मनियार, जुगल किशोर बागड़ी, विशाल लोहिया, विजय काबरा, पंकज धुप्पड़, पवन मूंदड़ा, विजय पुंगलिया, प्रमोद अजमेरा, राजेश पंपालिया, राकेश पटवारी, शिव चांडक, आशीष माहेश्वरी, जाहन्वी जाजू, पुनीता मूंदड़ा एवं पूरी टीम के साथ सहयोग से जिला के पदाधिकारीयों एवं क्षेत्र के वरिष्ठ सलाहकारों की उपस्थिति में समाज के परिवारों के साथ बड़ी धूमधाम से माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस मनाया। बहुत सी जगह समाज के परिवारों द्वारा स्वागत मनवार किया गया, सभी ने साथ में पूजा अर्चना की एवं अल्पाहार लिया एवं अहमदाबाद में आकर बसे अलग-अलग जगह के माहेश्वरी परिवारों ने एक जगह एकत्रित होकर समाज की एकता का परिचय दिया। साबरमती क्षेत्र द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता विवाह की उम्र का मापदंड का भी आयोजन किया गया था जिसमें विजेताओं चेतन जाजु, जयश्री समीर डागा, वैभव नामधराणी, उपेन बिरला को प्रोत्साहित किया गया। शिव पार्वती बनकर आए बच्चों को भी प्रोत्साहित किया गया। समाज की सभी लोगों ने संगीत एवं नृत्य का आनंद लिया। महेश नवमी 2025 के रंगारंग कार्यक्रम मे भगवान महेश की शोभा यात्रा का माहेश्वरी परिवारों ने स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। उत्सुक भाईयों ने अलग अलग कमिटी का गठन करके पूरे कार्यक्रम का आयोजन सुगम बनाया। उदार दानदाताओं ने विभिन्न गतिविधियों को संपन्न करने भरपूर समर्थन किया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन