वरंगल माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव संपन्न
वरंगल माहेश्वरी समाज द्वारा 4 जून 2025 को महेश नवमी महोत्सव को बड़े धूम धाम से मनाया गया। संयोजक श्री नवल किशोर मुंदड़ा की देख रेख में यह आयोजन संपन्न हुआ। सर्व प्रथम श्री शिवाभिषेक का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ एवं प्रगतिशील मारवाडी समाज भवन से महेश भगवान के चित्र पठ को सजा कर भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए श्री लक्ष्मीवेंकटेश देवस्थान पहुंची। श्री लक्ष्मीवेंकटेश देवस्थान पहुंच ने पर ध्वजा की पूजा की गई। समाज के सभी सदस्य, माता, बहनों, किशोरियों एवं युवाओं ने श्री शिवाभिषेक में उत्साह से भाग लिया तत्पश्चात पूजा अर्चना आरती तीर्थ गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया। समाज के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सोनी एवं मंत्री श्री रामकिशोर मनियार ने सभी को महेश नवमी की शुभकामनाएं दी। राहगीरों के लिए अन्नप्रसाद का कार्यक्रम सुशीला देवी हाई स्कूल में रखा गया। इस अन्नप्रसाद में करीब 1200 राहगीरों ने लाभ लिया। महेश नवमी उत्सव समित के सभी कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाया। महेश नवमी के उपलक्ष पर मंचीय कार्यक्रम 08/06/2025 रविवार को मारुति कन्वेंशन में सायं 6 बजे से रखा गया है। इस दिन श्रीमति भगवती महेश बल्दवा मुख्य अतिथि होंगी। यह जानकारी सामाज के सांस्कृतिक मंत्री श्री दामोदर लाहोटी ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
Latest News