माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर की महिलाओं द्वारा रंगारंग एवं प्रेरणास्पद कार्यक्रम आयोजित

महेश नवमी मोहत्सव महेश नवमी के पावन अवसर पर होटल रीजेंटरा में माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर की महिलाओं द्वारा रंगारंग एवं प्रेरणास्पद कार्यक्रम किया। अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना व स्वागत भाषण से हुई। संरक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बागड ने सभी को आशीर्वाद दिया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि प्रतिभागियों ने सामाजिक संबंधी व सामाजिक कुरितियों को किस प्रकार दूर किया जाए उसकी सकारात्मक संदेश के रूप में नाटक के माध्यम से प्रस्तुती दी। कविता बल्दवा टीम प्रथम रही। महेश नवमी तंबोला खेला गया जिसमें धर्म संस्कृति का मेल था। रेखा देवपूरा ने तंबोला के साथ कार्यक्रम संचालन किया। मौके पर सरिता न्याती, निर्मला काबरा, बीना मोहता, राजकुमारी, इन्द्रा, कला, नीमा सभी बहने उपस्थित थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन