माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा 5158 वां महेश वंशोत्पति दिवस के उपलक्ष्य में आसाम माहेश्वरी भवन छत्रीबाडी प्रांगण में दो दिवसीय महेश नवमी उत्सव का शुभारंभ महेश पूजन व रुद्राभिषेक से किया गया। इस अवसर पर गौहाटी गौशाला में गो पूजन करके गो सवामणी भी की गई। इससे पहले पंडित दिनेश ओझा के आचार्यत्व में मुख्य यजमान सपत्नी गोविंद तोषनीवाल के अलावा भवानी शंकर राठी, कमल सोनी, संतोष तापडिय़ा, मनीष राठी, मनोज करनानी, विक्रांत साबू, पवन चांडक, देवकिशन भट्टड़, पवन सोमानी, शिवरतन सोनी, श्रीनिवास जाजू, बृजमोहन राठी, विजय बजाज, गिरधारी लाल झंवर एवं समाज के सभी वर्ग ने रुद्राभिषेक करके महाआरती की। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने सभी को महेश नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक एकता व चेतना को विकसित करने के लिए महेश नवमी का यह पर्व माहेश्वरी बांधुवो के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। 

इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के सचिव सुरेंद्र लाहोटी व कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वर्षा सोमानी व मंत्री पुष्पा सोनी, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष शिव रतन सोनी व सह सचिव रौनक लड्ढा एवं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक दीनदयाल मूंदडा, रमेश तापडिय़ा, सह संयोजक नारायण गट्टानी और अशोक सोमानी ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। मंत्री सुरेन्द्र लाहोटी ने बताया कि महेश नवमी का समापन कार्यक्रम 7 जून को माछखुवा आईटीए सेंटर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिभा सम्मान व सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण सोमानी, सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वांचल कैलाश काबरा और विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवक हरिश चांडक उपस्थित रहेंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन